Jalandhar Today 16 September 2021 : जालंधर में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7 बजे, जानिए और क्या है आज

जालंधर में वीरवार को विभिन्न संस्थाओं की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ के आयोजन किए जाएंगे। जिसके तहत अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 730 बजे होगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:27 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:27 AM (IST)
Jalandhar Today 16 September 2021 : जालंधर में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7 बजे, जानिए और क्या है आज
जालंधर में मां बगलामुखी धाम में हवन यज्ञ सुबह 7 बजे करवाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 16 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है

शहर में आज गूजेंगे मां बगलामुखी के जय घोष

वीरवार को विभिन्न संस्थाओं की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ के आयोजन किए जाएंगे। जिसके तहत अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7:30 बजे होगा। इसी तरह मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे से होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे। इसी तरह हवन यज्ञ के उपरांत विश्व शांति को लेकर प्रार्थना भी की जाएगी।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

-सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से होगा।

- अपाहिज आश्रम डीएवी कॉलेज रोड में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे लगाया जाएगा।

बैठक

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर चड्ढा बिरादरी की बैठक दोपहर 2 बजे श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में होगी।

श्री गणेश उत्सव

श्री गणपति उत्सव कमेटी मलकां चौक में श्री गणेश उत्सव का आयोजन शाम 7 बजे से होगा।

--------

होशियारपुर में रहेगा खास

आवेदन

होशियारपुर : नि:शुल्क डेयरी प्रशिक्षण कोर्स के लिए कार्यालय डिप्टी डायरेक्टर डेयरी होशियारपुर कमरा नंबर 439 चौथी मंजिल जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स आवेदन सुबह 10 बजे से

धरना-प्रदर्शन

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 351वें दिन में करेगें रोष प्रदर्शन समय सुबह 10 बजे।

गढ़शंकर : निरंतर 313वें दिन धरने के मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुल हिंदू किसान सभा द्वारा रोष धरना। समय सुबह 12 बजे होगा।

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 333वां दिन।

chat bot
आपका साथी