Jalandhar Today 21th Januaryः आज गूंजेंगे मां बगलामुखी के जयघोष, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन 21 जनवरी को सुबह 8 बजे से होगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष 108 श्री सिकंदर महाराज की अध्यक्षता में होने वाले हवन यज्ञ में जिले भर से भक्तजन शामिल होंगे।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:57 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:57 AM (IST)
Jalandhar Today 21th Januaryः आज गूंजेंगे मां बगलामुखी के जयघोष, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 8 बजे से होगा।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 21 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

-प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन 21 जनवरी को सुबह 8 बजे से होगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष 108 श्री सिकंदर महाराज की अध्यक्षता में होने वाले इस हवन यज्ञ में जिले भर से मां बगलामुखी के भक्तजन शामिल होंगे। इसी तरह मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भी मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7.30 बजे से होगा। संस्था के संस्थापक तथा संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में होने वाली मां बगलामुखी यज्ञ में विश्व शांति को लेकर प्रार्थना भी की जाएगी।

-कोरोना महामारी के खात्मे को लेकर सेहत विभाग द्वारा वैक्सिंग देने की मुहिम शुरू की गई है। जिसके तहत वीरवार को सुबह 10 बजे सिविल अस्पताल में हेल्थ वर्करों को वैक्सीन दी जाएगी। इसी तरह पिम्स अस्पताल गढ़ा में भी सुबह 10.30 बजे से कोरोना वैक्सीन देने की मुहिम चलाई जाएगी।

- हंसराज स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें जिले भर से खिलाड़ी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

- केएमवी कॉलेज में वर्कशॉप का आयोजन सुबह 11.30 बजे से होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी