Jalandhar Today 12th April : जैन समाज आज लगाएगा वैक्सीन कैंप, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

लुधियाना के जैन समाज की तरफ से वैक्सीन लगाने का कैंप 12 अप्रैल को पार्वती जैन स्कूल विजय नगर में सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें जैन समाज के सदस्य सहयोग करेंगे। रविवार को पहले दिन कैंप में 300 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:26 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:26 AM (IST)
Jalandhar Today 12th April : जैन समाज आज लगाएगा वैक्सीन कैंप, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में जैन समाज की तरफ से वैक्सीन कैंप सुबह 10 बजे लगाया जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 24 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- जिले के जैन समाज की तरफ से वैक्सीन लगाने का कैंप 12 अप्रैल को पार्वती जैन स्कूल, विजय नगर में सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें जैन समाज के सदस्य सहयोग करेंगे। जैन नवयुवक संघ की तरफ से लगाए जा रहे कैंप में पहले दिन रविवार को 300 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। यह कैंप लगातार चार दिन चलेगा।

- कैंप

रेड क्रॉस भवन में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 10 बजे से।

- जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से वैक्सिन लगाने का कैंप फगवाड़ा गेट में सुबह 10 बजे।

- समागम

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा 6वीं पातशाही बस्ती शेख में समागम सुबह 10 बजे से।

- बैठक

 जय प्रभात वेलफेयर सोसायटी की बैठक दोपहर 2 बजे शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित संस्था के कार्यालय में होगी।

chat bot
आपका साथी