Jalandhar Today 1st August : फिट है तो हिट है प्रतियोगिता जालंधर हाईट्स में सुबह 7 बजे, जानिए और क्या खास है आज

दैनिक जागरण द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता फिट है तो हिट है सीजन-4 का आगाज एक अगस्त रविवार को सुबह सात बजे होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भारी उत्साह है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:47 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:47 AM (IST)
Jalandhar Today 1st August : फिट है तो हिट है प्रतियोगिता जालंधर हाईट्स में सुबह 7 बजे, जानिए और क्या खास है आज
फिट है तो हिट है सीजन-चार का पोस्टर रिलीज करते रतन अस्पताल के एमडी डा. बलराज गुप्ता व अन्य।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 1 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

फिट है तो हिट है

दैनिक जागरण द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता फिट है तो हिट है सीजन-4 का आगाज एक अगस्त रविवार को सुबह सात बजे होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भारी उत्साह है। प्रतियोगिता एजीआइ (जालंधर हाइट्स-वन) में सुबह सात बजे शुरू होगी।

आर्य सम्मेलन में शामिल होंगे जिले भर से श्रद्धालु

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन रविवार को सुबह 9 बजे से होगा। जिसका आगाज हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत जिले भर से पहुंचे आर्य समाज के परिवार सत्संग, कथा व प्रवचन में शामिल होंगे।

राशन वितरण समारोह

बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से राशन वितरण समारोह का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें 200 परिवारों को फ्री राशन दिया जाएगा। इस दौरान मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9‌ बजे से होगा। इस दौरान लोगों कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर बर्तन बाजार में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे से होगा। इससे पूर्व नवग्रह पूजन तथा भूमि पूजन किया जाएगा।

शहीद ऊधम सिंह पार्क में करवाया समारोह

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर शनिवार को समारोह शहीद ऊधम सिंह नगर पार्क में हुआ। यहां विभिन्न संस्थाओं ने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिरोमणि अकाली दल पीएसी सदस्य तथा पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया विशेष रूप से शामिल हुए। शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर सभी ने पुष्पमालाएं अर्पित कीं। यहां गुरदेव सिंह भाटिया, रजवंत सिंह, नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियन सचिन ढल्ल, गुरुदर्शन लाल, जयदीप सिंह, बलदेव सिंह, जतिंदर पाल सिंह, अमृतपाल सिंह भाटिया, गुरप्रीत सिंह ओबराय, पर¨वदर सिंह, महिंदर पाल, अमित सहगल, सलिल घई, रमणीक सिंह, नितिन खोसला, अश्विनी कुमार, मनजोत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी