Jalandhar Today 4th August 2021 : सिविल सर्जन आफिस में डाक्टरों की हड़ताल सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है आज

सरकारी डाक्टरों के एनपीए में कटौती को लेकर चल रहे संघर्ष का खामियाजा सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं लेने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग तीन सप्ताह से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निराश लौट रहे हैं। सरकार मांगों को लेकर टालमटोल कर रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:58 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:58 AM (IST)
Jalandhar Today 4th August 2021 : सिविल सर्जन आफिस में डाक्टरों की हड़ताल सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है आज
सिविल सर्जन आफिस में डाक्टरों की हड़ताल सुबह 9 बजे होगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, 04 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

बैठक

शिव सेना बाल ठाकरे की बैठक फुटबाल चौक आफिस में दोपहर 2 बजे।

धरना

सरकारी डाक्टरों के एनपीए में कटौती को लेकर चल रहे संघर्ष का खामियाजा सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं लेने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग तीन सप्ताह से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निराश लौट रहे हैं। सरकार मांगों को लेकर टालमटोल कर रही है और डाक्टर मांगें पूरी होने पर ही सेवाएं शुरू करने की जिद पर बैठे हैं। लगातार दूसरे दिन डाक्टरों ने सिविल सर्जन आफिस का घेराव कर कामकाज बंद करवाया। हालांकि क्लेरिकल कामकाज चलता रहा। वहीं आज भी पीसीएमएस डाक्टरों की हड़ताल जारी और सुबह 9 बजे सिविल सर्जन आफिस में धरना देंगे।

वैक्सीनेशन

कोविशील्ड की डोज लगाने वाले लोगों को मंगलवार को भी निराशा झेलनी पड़ी। मंगलवार को 3070 लोगों को कोवैक्सीन की डोज लगी।

जहां लगेगी सुबह 9 बजे से वैक्सीन

अपोलो हेल्थ टायर ट्रांसपोर्ट नगर।

फ्रीवेल स्पोर्ट्स लेदर कांपलेक्स।

श्री अद्वेत आश्रम निजात्म नगर।

गली नंबर चार गुरु नानक पुरा वेस्ट।

शिव मंदिर तेज मोहन नगर।

ग्रीपवेल टूल इंडस्ट्री।

अन्नत टूल्ज फोकल प्वाइंट।

कृष्णा आटो इंडस्ट्री, फोकल प्वाइंट।

यह भी पढ़ें- लैब टेक्नीशियंस ने की नारेबाजी, दूसरे दिन भी नहीं हुए टेस्ट

जालंधर। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार को भी लोगों के लैब टेस्ट नहीं हुए। टेस्ट करवाने के लिए मरीज इधर उधर भटकते नजर आए। सरकारी अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियंस की ओर से मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल की गई। लैब टेक्नीशियंस ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मेडिकल करवाने वाले 40 लोगों को निराश लौटना पड़ा। टेस्ट न करवाने की वजह से अस्पताल से 80 के करीब मरीज भी बैरंग लौटे। लोगों को निजी लैबों से महंगे टेस्ट करवाने पड़े। प्रधान सुख¨वदर सिंह ने कहा कि सरकार मुलाजिमों के साथ मजाक किया है। इस दौरान प्रकाश सिंह, लख¨वदर सिंह, इस्काइल, हरबंस लाल, हरदीप सिंह, सर्बजीत हरपाल सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी