Jalandhar Today : जालंधर के शिव मंदिरों में आज श्रद्धालु करेंगे पूजा-अर्चना, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Jalandhar Today 26th July 2021 शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:57 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:57 AM (IST)
Jalandhar Today : जालंधर के शिव मंदिरों में आज श्रद्धालु करेंगे पूजा-अर्चना, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
पूर्णिमा के बाद आने वाले सोमवार को व्रत रखने वाले श्रद्धालु आज शहर के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 26th July 2021 : शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 26 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

शिव मंदिरों में आज उमड़ेंगे श्रद्धालु

- पूर्णिमा के बाद आने वाले सोमवार को व्रत रखने वाले श्रद्धालु आज शहर के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। जिसे लेकर प्राचीन शिव मंदिर गुड मंडी में सुबह शिवाले में बने शिवलिंग का श्रृंगार किया जाएगा। इसी तरह मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7.30 बजे से होगा। सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तलाब मंदिर में सुबह 7 बजे से शिवालय में शिव आराधना करने का इंतजाम किया जाएगा।

पौधारोपण

- सामाजिक संगठन गोल्डन सद्भावना क्लब की तरफ से न्यू कोर्ट चौक में पौधारोपण कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।

हड़ताल

- सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल सुबह 10 बजे से होगी। इस दौरान वह सरकार से अपनी मांगे पूरी करने को लेकर रोष जताएंगे।

- बस अड्डा मुलाजिम यूनियन की तरफ से बस अड्डे का घेराव सुबह 8 बजे से किया जाएगा। इस दौरान वे अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की करेंगे।

बैठक

भाजपा पार्षदों की बैठक शाम 5 बजे शीतला मंदिर माई हिरां गेट में होगी। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी