Jalandhar Today: जालंधर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आज लगेगा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Jalandhar Today 15 June 2021 जालंधर में आज कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:23 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:23 AM (IST)
Jalandhar Today: जालंधर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आज लगेगा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से शुरू होगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 15 June 2021 : शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार , 15 जून को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....

- हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर, माई हिरां गेट में हवन यज्ञ सुबह सात बजे शुरू होगा।

- कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में कीर्तन दरबार सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

- वैक्सीन कैंप

श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से शुरू होगा।

- जन्मदिवस

शिवसेना बाल ठाकरे की तरफ से बाबा साहिब ठाकरे के जन्मदिवस को लेकर फुटबाल चौक आफिस में समारोह दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

---------------------

यह भी पढ़ेंः पूर्व डीसीपी बलकार सिंह होंगे आप के!

जालंधर : महानगर के पूर्व डीसीपी बलकार सिंह के मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो जाने की संभावना है। आप के राज्य सहप्रभारी राघव चड्ढा मंगलवार को जालंधर में मीडिया को संबोधित करने वाले हैं। वहां बलकार को भी पार्टी में शामिल करने की घोषणा की जा सकती है। हालांकि सोमवार देर रात तक आप जालंधर के नेताओं ने ऐसी संभावनाओं से इन्कार किया। बलकार सिंह की रिटायरमेंट के साथ ही अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि वह किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं और चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। वह करतारपुर में ज्यादा सक्रिय हैं। पहले संभावना व्यक्त की जा रही थी कि बलकार अकाली दल में शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी