Jalandhar Today 9th April : मकसूदां सब्जी मंडी में घोटाले के विरोध में आज व्यापारियों व रेहड़ी वालों का धरना, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

जालंधर में कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज शुक्रवार 9 अप्रैल को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 06:34 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 06:34 AM (IST)
Jalandhar Today 9th April : मकसूदां सब्जी मंडी में घोटाले के विरोध में आज व्यापारियों व रेहड़ी वालों का धरना, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
मकसूदां सब्जी मंडी में व्यापारी नेता तथा रेहड़ी वालों की तरफ से सुबह 8 बजे से धरना लगाया जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 9th April : शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार 9 अप्रैल को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- मकसूदां मंडी में धरना

मकसूदां सब्जी मंडी में साइकिल स्टैंड का ठेका देने के बाद ठेकेदार के मुलाजिमों द्वारा किए जा रहे घोटाले के विरोध में थोक व्यापारी नेता तथा रेहड़ी वालों की तरफ से सुबह 8 बजे से धरना लगाया जाएगा। यह धरना मंडी के प्रवेश द्वार पर लगेगा। जिसमें मंडी बोर्ड तथा मार्केट कमेटी से निर्धारित दामों के मुताबिक ही वसूली करने की मांग रखी जाएगी।

- वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में कोरोना महामारी से लोगों के बचाव को लेकर वैक्सीन अभियान सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस दौरान लोगों को बीमारी से बचने के बारे में भी बताया जाएगा।

- संत समाज होगा रवाना

हरिद्वार में लगाए शुरू हुए कुंभ मेले को लेकर जिले से संत समाज का काफिला रवाना होगा। यह काफीला बाबा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर से सुबह 8. 30 बजे रवाना होगा।

- सेल

कोहली गारमेंट्स छोटा बाजार शेखां की तरफ से विभिन्न ड्रेस की सेल सुबह 9 बजे से लगाई जाएगी।

- संकीर्तन

श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड की तरफ से संकीर्तन शाम 6 बजे होगा। जिसमें महिला संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी