Jalandhar Today 8th May : मां बगलामुखी धाम में भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

जालंधर में कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज शनिवार 8 मई को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:30 AM (IST)
Jalandhar Today 8th May :  मां बगलामुखी धाम में भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ का आयोजन मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में शनिवार सुबह होगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 8th May : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 8 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

आज होगा भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ

- भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ तथा भगवान शनि उपासना का आयोजन मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में शनिवार सुबह होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को अपनी कोविड-19 की रिपोर्ट साथ लेकर आना होगा। इसके बाद ही मंदिर में प्रवेश संभव होगा।

-वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

सप्रे मुहिम

कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार से शेखां की तरफ से शहर के धार्मिक स्थानों में सेनीटाइजर स्प्रे करने की मुहिम जारी है। जिसके तहत शनिवार को सुबह 11 बजे मंदिर से यह मुहिम शुरू की जाएगी।

- राशन वितरण समारोह

प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला काजी में राशन वितरण समारोह का आयोजन दोपहर 2 बजे होगा। कोरोना महामारी के चलते केवल प्रबंधक कमेटी के सदस्य लोगों को राशन वितरित करेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी