Jalandhar Today 7th March ः2021 होटल पृथ्वी प्लेनेट में होगा एग्जीबिशन का आयोजन, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में

Jalandhar Today 7th March 2021 ः जालंधर के होटल पृथ्वी प्लेनेट में आज सुबह 10 बजे से एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। इस एग्जीबिशन में लोग ड्रेसेस जिले से लेकर होम डेकोरेशन सहित कई तरह की खरीदारी कर सकते है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 06:29 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 06:29 AM (IST)
Jalandhar Today 7th March ः2021  होटल पृथ्वी प्लेनेट में होगा एग्जीबिशन का आयोजन, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
जालंधर के होटल पृथ्वी प्लेनेट में आज सुबह 10 बजे से एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 7th March 2021 ः  जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 07 मार्च को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।


यह भी पढ़ें - 
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला जालंधर का सोढल इलाका, दुकान में घुसकर मालिक पर दागी 7 गोलियां; मौत

-आर्य सम्मेलन

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह नगर में आर्य सम्मेलन का आयोजन 7 मार्च को होगा। इस सम्मेलन का आगाज सुबह नौ बजे हवन यज्ञ के साथ होगा। इसमें जिले भर से आर्य समाज के लोग शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

-एग्जीबिशन

होटल पृथ्वी प्लेनेट में एग्जीबिशन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इस एग्जीबिशन में लोग ड्रेसेस, जिले से लेकर होम डेकोरेशन सहित कई तरह की खरीदारी कर सकते है।

यह भी पढ़ें -  Coronavirus Effect: जालंधर में रात 11 से सुबह पांच बजे तक लगा कर्फ्यू, डीसी ने जारी किए आदेश

- मां त्रिपुरमालिनी की चौंकी

प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में मां त्रिपुरमालिनी की चोंकी का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। प्रसिद्ध धार्मिक गायक बलबीर निर्दोष को समर्पित होने वाली इस मां की चौकी में भजन गायक राज कुमार सहगल हाजिरी लगाएंगे।

- संपर्क अभियान

श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर दिलबाग नगर इलाके में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। श्री राम भक्तों को मंदिर निर्माण में सहयोग देने का आह्वान होगा। यह अभियान शाम 4 बजे चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में एक साल के बच्चे व स्कूली छात्रों समेत कोरोना के 178 नए केस, 3 मरीजों की मौत

- भजन संध्या

श्री देवी तालाब मंदिर के शाही दरबार में रविवारीय भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक हाजिरी लगाएंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी