Jalandhar Today 28th Nov 2020: जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर आज गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन से नगर कीर्तन का आयोजन आज होगा। वहीं दूसरी ओर आज मां अन्नपूर्णा मंदिर तथा सती वृंदा देवी मंदिर में आंवला पूजन मेले का दौर जारी रहेगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 06:35 AM (IST)
Jalandhar Today 28th Nov 2020: जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन। (फाइल फोटो)

जालंधर, जेएनएन। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर आज गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन से नगर कीर्तन का आयोजन आज होगा। सुबह 8 बजे नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, सर्कुलर रोड, पटेल चौक, पुरानी सब्जी मंडी, जेल रोड, अडा बस्तियां, भगवान वाल्मीकि चौक, रैनक बाजार, सैदा गेट से होते हुए गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा। यहां पर नगर की तक पहुंचने के दौरान संगत द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार नगर कीर्तन का रूट तथा समय बदला गया है।

-मां अन्नपूर्णा मंदिर तथा सती वृंदा देवी मंदिर में आंवला पूजन मेले का दौर जारी रहेगा। इन मंदिरों में मेले का आगाज सुबह 10 बजे ठाकुर जी की पूजा अर्चना के साथ से किया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी