Jalandhar Today 25th April: जैन समाज की तरफ से आज किए जाएंगे सेवा कार्य, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

जालंधर में जैन समाज की तरफ से 25 अप्रैल को कई सेवा कार्य किए जाएंगे।

Jalandhar Today 25th April शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी ।

Vikas_KumarSun, 25 Apr 2021 07:32 AM (IST)

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 25th April : शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 25 अप्रैल को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म दिवस को लेकर जैन समाज की तरफ से 25 अप्रैल को कई सेवा कार्य किए जाएंगे। इस क्रम में श्री महावीर जैन नवयुवक संघ की तरफ से सुबह 11 बजे पक्षी विहार श्री महावीर जैन कॉलोनी में पक्षियों के लिए जरूरत का सामान भेंट किया जाएगा। इसी तरह दोपहर 12 बजे कुष्ठ आश्रम तथा दोपहर 1 बजे यूनिक होम में जाकर जरूरत का सामान दिया जाएगा।

- हवन यज्ञ

प्राचीन श्री हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह है 7.30 बजे से होगा।

- झंडे की रस्म

भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म दिवस को लेकर श्री महावीर जैन भवन में झंडे की रसम सुबह 8.30 बजे से होगी।

- आर्य सत्संग

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी की तरफ से आर्य सत्संग सुबह 9 बजे से होगा। जिसमें केवल कार्यकारिणी कमेटी का सदस्य शामिल होंगे।

- भजन संकीर्तन

मूर्ति तारा देवी मंदिर मिठा बाजार में भजन संकीर्तन शाम 5 बजे से होगा।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.