Jalandhar Today 25 June 2021: नगर निगम में एफएंडसीसी की बैठक आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Jalandhar Today 25 June 2021 जालंधर में आज कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी। आइए नजर डालते हैं आज शुक्रवार 25 जून को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:37 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:37 AM (IST)
Jalandhar Today 25 June 2021: नगर निगम में एफएंडसीसी की बैठक आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम के कांफ्रेंस हाल में दोपहर 3.30 बजे होगी।

जालंधर, जागरण संवाददाता। Jalandhar Today 25 June 2021 : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 25 जून को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

आज होगी शहर के विकास कार्यों पर चर्चा

शहर में पहले से चल रहे विकास कार्य तथा नए शुरू होने वाले प्रोजेक्ट को लेकर 25 जून को एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम के कांफ्रेंस हाल में दोपहर 3.30 बजे होगी। जिसमें मेयर जगदीश राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित निगम के अधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान शहर की समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी।

समागम

श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन व गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन सहित कई गुरु घरों में सुबह 9 बजे से समागम किए जाएंगे।

वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9.30 बजे से चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

हड़ताल

डीसी ऑफिस मुलाजिम यूनियन की हड़ताल तहसील कंपलेक्स में सुबह 10 बजे से होगी। इस दौरान मुलाजिम यूनियन के सदस्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी करेंगे।

chat bot
आपका साथी