Jalandhar Today 25 February ः विजय सांपला के शहर में आने पर भाजपाई करेंगे स्वागत, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में

Jalandhar Today 25 February ः राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला आज जालंधर आ रहे है। जालंधर आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए सुबह 11.30 बजे सर्किट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:12 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:12 AM (IST)
Jalandhar Today 25 February ः  विजय सांपला के शहर में आने पर भाजपाई करेंगे स्वागत, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला आज जालंधर आ रहे है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज  बुधवार, 25 फरवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है......

यह भी पढ़ें -   जालंधर छावनी में तीन बच्चों का पिता 13 वर्षीय छात्रा को लेकर होने लगा था फरार, पुलिस ने दबोचा

- विजय सांपला के शहर में आने पर भाजपाई करेंगे स्वागत
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला के शहर में आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए 25 फरवरी को सुबह 11.30 बजे सर्किट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   जालंधर के देहाती इलाकों में बढ़ेगी सुरक्षा, ‘तीसरी आंख’ रात में भी आपराधिक तत्वों को लेगी पहचान

- लोगों को किया जाएगा जागरूक
लोगों को स्वच्छता मिशन के तहत जागरूक करने के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया की तरफ से जागरूकता अभियान दोपहर 12 बजे चलाया जाएगा। इसके तहत स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य ब्रांच सिविल लाइंस में लोगों को इको फ्रेंडली बैग भी वितरित किए जाएंगे।

-हवन यज्ञ
मां बगलामुखी की धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7.30 बजे होगा।
प्राचीन शिव मंदिर दो मोरिया पुल में अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 8 बजे से होगा।

- एग्जीबिशन
देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से 75 के करीब स्टाल लगाए जाएंगे यह एग्जीबिशन रात 9 बजे तक जारी रहेगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी