Jalandhar Today 23th April : सिविल अस्पताल में चलेगा वैक्सीनेशन अभियान, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में

Jalandhar Today 23th April जालंधर के सिविल अस्पताल में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:31 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:31 AM (IST)
Jalandhar Today 23th April : सिविल अस्पताल में चलेगा वैक्सीनेशन अभियान, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
सिविल अस्पताल में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 23th April : शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 23 अप्रैल को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- शहर के विकास कार्यों पर आज होगी चर्चा

शहर के विकास कार्यों को लेकर नगर निगम हाउस में एफएंडसीसी की बैठक दोपहर 3.30 बजे होगी। इस बैठक में मेयर जगदीश राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित निगम की विभिन्न ब्रांचों के प्रमुख शामिल होंगे। बैठक में शहर में होने वाले प्रोजेक्टों पर चर्चा करने के अलावा नए कार्यो की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

- हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर विक्रमपुरा में हवन यज्ञ सुबह 8 बजे से होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शरीरीकी दूरी के साथ शामिल होकर आहुतियां देंगे।

- कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास डिफेंस कॉलोनी में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।

- वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को कोरोना वायरस से मुक्ति को लेकर भी जागरूक किया जाएगा।

- संकीर्तन

श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में सप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन शाम 5 बजे से होगा।

chat bot
आपका साथी