Jalandhar Today 22th Aprilः सिविल अस्पताल में चलेगा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में

Jalandhar Today 22th April 2021 जालंधर के सिविल अस्पताल में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:25 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:25 AM (IST)
Jalandhar Today 22th Aprilः  सिविल अस्पताल में चलेगा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
सिविल अस्पताल में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 22th April : शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 22 अप्रैल को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- एफएंडसीसी की बैठक में शहर के विकास कार्यों पर होगी चर्चा

नगर निगम हाउस में एफएंडसीसी की बैठक दोपहर 3.30 बजे होगी। इस बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में मेयर जगदीश राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा के अलावा विभिन्न ब्रांचों के प्रमुख शामिल होंगे।

- मां बगलामुखी हवन यज्ञ

प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 8 बजे से शुरू होगा। मां बगलामुखी धाम समिति की तरफ से गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7.30 बजे से होगा।

- वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर भी जागरूक किया जाएगा।

-  कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें रागी जत्थे के सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

- संकीर्तन

वडाला चौक फ्रेंड्स कॉलोनी में संकीर्तन शाम 3. 30 बजे होगा। जिसमें संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी