Jalandhar Today 21st June 2021: नगर निगम में F&CC की बैठक आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Jalandhar Today 21st June 2021 जालंधर में कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज सोमवार 21 जून को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:23 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:23 AM (IST)
Jalandhar Today 21st June 2021: नगर निगम में F&CC की बैठक आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 3.30 बजे होगी।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 21st June 2021 : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 21 जून को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- शहर के विकास को लेकर आज होगी चर्चा

शहर में चल रहे विकास कार्य तथा नए प्रोजेक्ट को लेकर एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 3.30 बजे होगी। जिसमें मेयर जगदीश राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित अधिकारी शामिल होंगे।

- कैंप

राधा स्वामी सत्संग घर, जेल रोड में वैक्सिन कैंप सुबह 9 बजे से।

- वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

- सेनीटाइजर स्प्रे

कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां की तरफ से सेनीटाइजर स्प्रे करने की मुहिम सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस दौरान धार्मिक स्थानों में जाकर सैनिटाइजर स्प्रे किया जाएगा।

-------------

यह भी पढ़ें : संस्कृति केएमवी स्कूल में वर्कशाप लगाई

जालंधर : संस्कृति केएमवी स्कूल में अध्यापकों के लिए माइंडफुल साल्यूंशस विषय पर वर्कशाप का सेशन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल रचना मोंगा ने की। इसका संचालन डा. एंजलीनकार उप्पल ( मैनेजिंग डायरेक्टर डिवाइन हीलिंग मंडल) व रौनित ने किया। इस दौरान अध्यापकों से दिमागी कसरत करवाकर उन्हें अपने दिमाग को स्वस्थ व संतुलित रखने का समाधान दिया गया। स्कूल ¨प्रसिपल रचना मोंगा मेहमानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वर्कशाप हमारे अध्यापकों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी, जो कि उन्हें उनकी मानसिक स्थितियों से अवगत कराते हुए उन्हें उनकी कार्यप्रणाली को समायोजित करने में सहायता प्रदान करेगी।

chat bot
आपका साथी