Jalandhar Today 17th May 2021 : नगर निगम में एफएंडसीसी की बैठक आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Jalandhar Today 17th May 2021 जालंधर में आज कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:27 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:27 AM (IST)
Jalandhar Today 17th May 2021 : नगर निगम में एफएंडसीसी की बैठक आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 3.30 बजे होगी।

जालंधर, जेएनएन।  Jalandhar Today 17th May 2021 :  जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 17 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- शहर के विकास को लेकर तैयार की जाएगी रूपरेखा

शहर के विकास को लेकर 17 मई को रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 3.30 बजे होगी। जिसमें मेयर जगदीश राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा से लेकर सभी ब्रांचों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

- समूचे विश्व को कोरोना से मुक्ति के लिए होगा हवन यज्ञ

समूचे विश्व को कोरोना वायरस से मुक्ति की कामना को लेकर प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सुदा में हवन यज्ञ सुबह 9 बजे से किया जाएगा।

- सेनीटाइजर स्प्रे

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच शहर के धार्मिक स्थानों को सेनीटाइजर स्प्रे करने के लिए सुबह 11 बजे से मुहिम चलाई जाएगी। यह मुहिम श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर से शुरू होगी।

- टेस्ट

मकसूदां सब्जी मंडी में प्रवेश करने वालों का कोरोना टेस्ट करने के लिए सेहत विभाग की तरफ से कैंप सुबह 7.30 बजे से लगाया जाएगा। यह कैंप मंडी के प्रवेश द्वार पर लगाया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी