Jalandhar Today 17th Aprilः सिविल अस्पताल में आज चलेगा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Jalandhar Today 17th Aprilः जालंधर में कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज शनिवार को होने वाले कार्यक्रमों पर..

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:32 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:32 AM (IST)
Jalandhar Today 17th Aprilः सिविल अस्पताल में आज चलेगा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान 17 अप्रैल को सिविल अस्पताल में चलाया जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 17th April : शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 17 अप्रैल को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- योग्य लोगों को आज लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन

45 वर्ष से ऊपर योग्य लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान 17 अप्रैल को सिविल अस्पताल में सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर भी जानकारी दी जाएगी।

- मां दुर्गा स्तुति का पाठ

नवरात्र को लेकर श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में मां दुर्गा स्तुति का पाठ शुनिवार को करवाया जाएगा। जिसमें नवरात्र उत्सव कमेटी के सदस्य समारोह को व्यवस्थित ढंग से करने के लिए सेवादार तैनात करेंगे।

- भगवान शनि देव उपासना

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी की तरफ से भगवान शनि देव की उपासना तथा महायज्ञ का आयोजन शनिवार को रात 7 बजे से होगा। जिसमें जिलेभर से श्रद्धालु शामिल होकर आहुतियां देंगे। संस्थान के संचालक नवजीत भारद्वाज बताते हैं कि कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करवाने के लिए सेवादार तैनात किए जाएंगे।

- एलबम रिलीज

मास्टर म्यूजिक ,मास्टर सलीम की ओर से माता की भेंट का एलबम दाना पानी रेस्टोरेंट नजदीक माता रानी चौक, मॉडल हाउस में शनिवार को शाम 5 बजे रिलीज की जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी