Jalandhar Today 16th May 2021: माई हीरां गेट में राशन वितरण समारोह आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Jalandhar Today 16th May 2021 जालंधर में आज कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज होने वाले कार्यक्रमों पर।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:19 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:19 AM (IST)
Jalandhar Today 16th May 2021: माई हीरां गेट में राशन वितरण समारोह आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
कालिया फाउंडेशन की तरफ से माई हीरां गेट में राशन वितरण समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।

जालंधर, जेएनएन।  Jalandhar Today 16th May 2021 :  जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 16 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- आर्य सम्मेलन नहीं.. इस बार होगा आर्य सत्संग

कोरोना महामारी के चलते आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी में होने वाला आर्य सम्मेलन इस बार नहीं होगा। इसके स्थान पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य शारीरिक दूरी के साथ केवल आर्य सत्संग करेंगे। सुबह 8 बजे होने वाले सत्संग का प्रसारण फेसबुक के माध्यम से श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा।

- राशन वितरण समारोह

कालिया फाउंडेशन की तरफ से माई हीरां गेट में राशन वितरण समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को राशन के साथ मास्क तथा सैनिटाइज भी दिए जाएंगे।

- स्प्रे मुहिम

कष्ट निवारण श्री बाला जी मंदिर बाजार शेखां से सेनीटाइजर स्प्रे करने की मुहिम सुबह 10 बजे से चलाई जाएगी। इस दौरान धार्मिक स्थानों में जाकर स्प्रे मुहिम चलाई जाएगी।

- किशनपुरा में चंडी महायज्ञ सुबह 9 बजे से

किशनपुरा में चंडी महायज्ञ सुबह 9 बजे से होगा। जिसमें कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करना अनिवार्य किया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी