Jalandhar Today 14th May : जालंधर में आज ईद की नमाज शामिल होंगे केवल प्रबंधक, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Jalandhar Today 14th May जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी ।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:17 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:17 AM (IST)
Jalandhar Today 14th May : जालंधर में आज ईद की नमाज शामिल होंगे केवल प्रबंधक, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
ईदगाह तथा इमाम नासिर स्थित जामा मस्जिद में नमाज सुबह 7 बजे अता की जाएगी।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 14 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- ईदगाह में होगी ईद की नमाज शामिल होंगे केवल प्रबंधक

ईद उल फितर को लेकर 14 मई को गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह तथा इमाम नासिर स्थित जामा मस्जिद में नमाज सुबह 7 बजे अता की जाएगी। कोरोना महामारी के चलते इस बार केवल प्रबंधक कमेटी के सदस्य ही शामिल हो सकेंगे।

- वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से खुद के बचाव को लेकर भी जागरूक किया जाएगा।

- सेनीटाइजर स्प्रे

कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार से वेखां से सैनिटाइजर स्प्रे करने की मुहिम सुबह 11 बजे से चलाई जाएगी। इस दौरान शहर के धार्मिक स्थानों में जाकर सेनीटाइजर स्प्रे किया जाएगा।

- टेस्ट

मकसूदां सब्जी मंडी के बाहर मंडी में प्रवेश करने वालों का कोरोना टेस्ट सुबह 8 बजे से किया जाएगा। इस दौरान पाज़िटिव जाने वालों को मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी