Jalandhar Today 14th April 2021: सिविल अस्पताल में चलेगा वैक्सीनेशन अभियान, जानिए और क्या है आज जालंधर में

Jalandhar Today 14th April 2021 सिविल अस्पताल में कोरोना को लेकर वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से होगा। इसमें लोगों को कोरोना से खुद के बचाव को लेकर भी जागरूक किया जाएगा और वैक्सीन लगाई जाएगी।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 08:28 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 08:28 AM (IST)
Jalandhar Today 14th April 2021: सिविल अस्पताल में चलेगा वैक्सीनेशन अभियान, जानिए और क्या है आज जालंधर में
सिविल अस्पताल में कोरोना को लेकर वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से होगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 14th April 2021: जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, 14 अप्रैल को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

सिद्ध शक्ति पीठ में आज होगा दुर्गा स्तुति का पाठ

- सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी धाम श्री देवी तालाब मंदिर में दूसरे नवरात्र को लेकर मां दुर्गा स्तुति का पाठ सुबह 7 बजे से होगा, जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे।

यह भी पढ़ेंः-  पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण, मिलकर नई पार्टी बनाएंगे ढींडसा व ब्रह्मपुरा

वैक्सीन अभियान

-सिविल अस्पताल में कोरोना को लेकर वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से होगा। इसमें लोगों को कोरोना से खुद के बचाव को लेकर भी जागरूक किया जाएगा और वैक्सीन लगाई जाएगी।

कैंप

-श्री महावीर जैन नवयुवक संघ की तरफ से पर्वती जैन स्कूल विजय नगर में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 10 बजे से होगा।

- छोटा बाजार शेखां शॉपकीपर्स एसोसिएशन की तरफ से कोरोना वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 10 बजे से लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- Jallianwala Bagh Massacre: 'जलियांवाला बाग' पुस्तक में नए पहलू, गद्दार था हंसराज, उसी ने लोगों को रोके रखा था

कीर्तन समागम

-गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में कीर्तन समागम का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।

- वडाला चौक प्रताप नगर में नवरात्र को लेकर संकीर्तन का आयोजन दोपहर 3 बजे से होगा।, जिसमें नवरात्र व्रत का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी