Jalandhar Today : सती माता मंदिर में आज जुटेंगे महेंद्रू बाहरी बिरादरी के सदस्य, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

जालंधर में कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज रविवार 11 अप्रैल को शहर में क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:02 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:02 AM (IST)
Jalandhar Today : सती माता मंदिर में आज जुटेंगे महेंद्रू बाहरी बिरादरी के सदस्य, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
जालंधर के सती माता मंदिर में महेंद्रू बाहरी बिरादरी के सदस्य आज जुटेंगे।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 11th April : शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार 11 अप्रैल को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- सती माता मंदिर में जुटेंगे महेंद्रू बाहरी बिरादरी के सदस्य

कपूरथला रोड स्थित तालाब बाहरियां में बने सती माता के मंदिर में महेंद्रू बाहरी बिरादरी के सदस्य आज जुटेंगे। इस दौरान होने वाले वार्षिक मिले में बिरादरी के सदस्य धार्मिक रस्में पूरी करेंगे मेले का आगाज 11 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से होगा।

- आर्य सम्मेलन

आर्य समाज मंदिर, भगत सिंह कॉलोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होकर हवन यज्ञ यज्ञ में आहुतियां देंगे।

- वैक्सीन कैंप

जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से कोरोना वैक्सीन लगाने का कैंप फगवाड़ा गेट में सुबह 10:00 बजे से लगाया जाएगा कैंप के दौरान जरूरतमंद लोगों को घरों से लाकर वापिस छोड़ने तक का प्रबंध किया गया है।

- शुरू होगा खरीद का काम

नई दाना मंडी में गेहूं की खरीद के काम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से की जाएगी इस दौरान मार्केट कमेटी मंडी बोर्ड तथा फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी व मुलाजिम मौजूद रहेंगे।

- भजन

श्री देवी तालाब मंदिर के शाही दरबार में भजन संध्या का आयोजन शाम 6:00 बजे से होगा। कोविड-19 के चलते सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को शामिल होने की इजाजत दी जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी