Jalandhar Today 10th May 2021: मकसूदा मंडी में सब्जी के थोक व्यापारियों व जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

जालंधर में कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज सोमवार 10 मई को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:14 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:14 AM (IST)
Jalandhar Today 10th May 2021: मकसूदा मंडी में सब्जी के थोक व्यापारियों व जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
मकसूदा सब्जी मंडी में थोक सब्जी व्यापारियों को पीछे शिफ्ट करने को लेकर पैदा हुआ विवाद आज सूरज सकता है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 10 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

आज सुलझ सकता है मकसूदां मंडी विवाद

- मकसूदा सब्जी मंडी में थोक सब्जी व्यापारियों को पीछे शिफ्ट करने को लेकर पैदा हुआ विवाद आज सूरज सकता है जिसे लेकर सब्जी के थोक व्यापारी तथा जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक दोपहर 12:00 बजे मकसूदा मंडी में होगी। इस दौरान कोविड-19 को लेकर मंडी में नियमों को सख्ती से पालना करें करने पर भी विचार किया जाएगा।

- हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे।

-  वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

- सेनीटाइजर स्प्रे मुहिम

कष्ट निवारण श्री बाला जी मंदिर बाजार शेखां की तरफ से सेनीटाइजर स्प्रे करने की मुहिम सुबह 11 बजे शुरू होगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी