Jalandhar Today 10th April : जालंधर की मंडियों में आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

जालंधर में शनिवार को कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज शनिवार 10 अप्रैल को होने वाले इवेंट्स पर...

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:31 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:31 AM (IST)
Jalandhar Today 10th April : जालंधर की मंडियों में आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
10 अप्रैल से जालंधर की मंडियों में गेहूं खरीद का काम शुरू हो जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Today 10th April : शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार 10 अप्रैल को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- मंडियों में गेहूं खरीद का काम शुरू

पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित 10 अप्रैल से जिले की मंडियों में गेहूं खरीद का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि, कोविड-19 को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार किसानों को पास जारी करने की योजना बनाई है। रंगों के हिसाब से जारी किए जाने वाले पास के मुताबिक ही दिन भी निर्धारित किए जाएंगे। शनिवार को खरीद का काम सुबह 9 बजे से शुरू किए जाने की योजना है।

- क्रिकेट मैच

सरकारी स्कूल लाडोवली रोड के खेल मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन सुबह 9.30 बजे से होगा।

- वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

- भगवान शनि देव महायज्ञ

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी की तरफ से भगवान शनि देव महायज्ञ का आयोजन शाम 6.30 बजे से होगा। इस दौरान कोरोना महामारी को लेकर दिए गए सरकारी निर्देशों की पालना करने के लिए सेवादार भी तैनात किए जाएंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी