जालंधर में चोर बेखौफ, भार्गव कैंप में ताला लगे घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार

जालंधर में ताला लगे घर चोरों का आसान निशाना बनते जा रहे हैं। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अधिकांश वारदातें सीसीटीवी में कैद भी होती हैं बावजूद इसके पुलिस अब तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 12:53 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 12:53 PM (IST)
जालंधर में चोर बेखौफ, भार्गव कैंप में ताला लगे घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार
चोरी के बारे में बताते हुए घर के मालिक अनिल।

जागरण संवाददाता, जालंधर। महानगर में इन दिनों ताला लगे घर चोरों का आसान निशाना बनते जा रहे हैं। चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चोर फरार हो जाते हैं और पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा पा रही है। अधिकांश वारदातें सीसीटीवी में कैद भी होती हैं, बावजूद इसके पुलिस अब तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वीरवार देर रात भार्गव कैंप थाना क्षेत्र के एक घर को भी इन चोरों ने निशाना बनाया और अंदर रखा 70 हजार कैश और 10 तोले सोने पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शुक्रवार सुबह लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की सूचना भार्गव कैंप थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालते हुए चोरों की तलाश करनी शुरू कर दी है हालांकि अभी तक उसके हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

घर के मालिक अनिल पुत्र हंसराज निवासी अवतार नगर ने बताया कि बीते वीरवार उनकी बेटी की एक दोस्त की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वे रात करीब 8:30 बजे घर से निकले थे। शुक्रवार सुबह जब 4:00 बजे के करीब वे घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा था। चोर घर में रखे 10 तोले के गहने और 70,000 कैश पर हाथ साफ कर गए थे।

पहले भी बंद घरों को बनाते रहे हैं निशाना

14 अक्टूबर 2021 थाना डिवीजन पांच इलाके के गुरु नानक कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े घर को बनाया निशाना घर में रखे हजारों के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ। 13 अक्टूबर 2021 थाना डिवीजन सात इलाके के ग्रीन एवेन्यू इलाके में चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए घर में रखे 30,000 रुपये कैश और 40,000 के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था।

यह भी पढ़ें - दिल्ली सिंघू बार्डर मर्डरः नशे का आदी था तरनतारन का लखबीर, चार साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी मायके

chat bot
आपका साथी