जालंधर के तहसील कांप्लेक्स में बूथ की नीलामी शुरू, 500 लोगों ने दिखाई दिलचस्पी

आधिकारिक तौर पर कांप्लेक्स में 54 बूथों को लगाने की ही मंजूरी है जबकि मौके पर इससे कहीं ज्यादा बूथ लगाए जाते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलीभगत का यह खेल सालों से चल रहा है। इसके बाद प्रशासन ने बूथ अलाट करने की प्रक्रिया शुरू की है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 02:25 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 02:25 PM (IST)
जालंधर के तहसील कांप्लेक्स में बूथ की नीलामी शुरू, 500 लोगों ने दिखाई दिलचस्पी
जालंधर के तहसील कांप्लेक्स में बूथ नीलामी शुक्रवार को शुरू कर दी गई है। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में लगने वाले बूथों की नीलामी शुक्रवार को करवाई गई। कचहरी परिसर में लगने वाले इन बूथों की नीलामी के लिए 500 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। नीलामी की प्रक्रिया खबर लिखे जाने तक तक जारी है।

आधिकारिक तौर पर कांप्लेक्स में 54 बूथों को लगाने की ही मंजूरी है जबकि मौके पर इससे कहीं ज्यादा बूथ लगाए जाते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलीभगत का यह खेल सालों से चल रहा है। इन बूथों पर काम करने वाले लोग कचहरी से संबंधित विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों को तैयार करने का काम करते हैं।

प्रशासन ने एक साल पहले हटाए थे 30 से ज्यादा बूथ

शुक्रवार को जालंधर के तहसील कांप्लेक्स में बूथ अलाटमेंट के दौरान बोली लगाते हुए लोग। बूथ पाने के लिए 500 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है।

एक साल पहले जिला प्रशासन ने इन बूथों का सर्वे करवाकर 30 से ज्यादा बूथों को हटाने की कार्रवाई की थी। इसके बाद दोबारा से लोगों ने अधिकारियों के साथ सेटिंग करके बूथ लगा लिए थे। शुक्रवार को होने वाली नीलामी में भी प्रशासन की तरफ से ₹16000 की धनराशि जमा करवा कर बोली लगाने की सुविधा बूथ संचालकों को दी गई है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी