Earth Day : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल ने मनाया पृथ्वी दिवस

जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से वातावरण को साफ और प्रदूषण रहित बनाने का प्रण लिया गया। स्कूल में पौधारोपण करने के साथ-साथ स्लोगन लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:12 PM (IST)
Earth Day : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल ने मनाया पृथ्वी दिवस
टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए पर्यावरण संरक्षण बचाने का संदेश दिया।

जालंधर, जेएनएन। टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से वातावरण को साफ और प्रदूषण रहित बनाने का प्रण लिया गया। स्कूल में पौधारोपण करने के साथ-साथ स्लोगन लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई।

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए पर्यावरण संरक्षण बचाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नाटक की प्रस्तुति देते हुए लोगों को प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। स्कूल डीन विनोद शशि जैन, रुचिका जैन और प्रिंसिपल राकेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को पेड़, पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। धरती की सुरक्षा के लिए प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें : डीपीएस के विद्यार्थियों ने विचार साझे किए

जालंधर। दिल्ली पब्लिक स्कूल ने वर्ल्ड अर्थ डे मनाया गया। इसमें प्री प्राइमरी से लेकर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेष प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई। पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों को जागरूकता वीडियो दिखाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों को जहरीले, पदार्थों से धरती पर होने वाले नुकसान प्रति जागरूक किया गया। प्री- प्राइमरी के विद्यार्थियों ने नो प्लास्टिक के प्रति जागरूक किया। कठपुतलियों के माध्यम से विभिन्न मानवीय गतिविधियों द्वारा जानवरों और धरती माता को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक भी किया गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी