नंगे पांव हाकी खेल रही दो लड़कियों को पहनाए जूते, जालंधर में सुरजीत ट्रेनिंग कैंप के 99 दिन पूरे

प्रीति और रूपा जब नंगे पांव हाकी खेल रहीं थी तभी सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सचिव इकबाल सिंह संधू की नजर उन पर पड़ी। कैंप सुबह 700 बजे शुरू होता है ऐसे में इतनी ठंड में दोनों लड़कियों के लिए प्रैक्टिस करने में पैदा हो रही परेशानी को उन्होंने समझा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 03:57 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 03:57 PM (IST)
नंगे पांव हाकी खेल रही दो लड़कियों को पहनाए जूते, जालंधर में सुरजीत ट्रेनिंग कैंप के 99 दिन पूरे
जालंधर में सुरजीत हाकी प्रशिक्षण कैंप ने 99 दिन पूरे कर लिए हैं। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। ओलंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में चल रहे सुरजीत हाकी प्रशिक्षण कैंप ने 99 दिन पूरे कर लिए हैं। तीन महीने पहले मात्र पांच युवा खिलाड़ियों से शुरू हुए इस कैंप में इस समय दो सौ से ज्यादा बच्चे हाकी की बारीकियां सीख रहे हैं। सुबह-शाम भीषण सर्दी के बावजूद कैंप में खिलाड़ी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड में भी दो लड़कियां रूपा व प्रीति नंगे पांव हाकी का अभ्यास कर रही थीं। उनके पास जूते और गर्म जुराबें नहीं थी।

प्रीति और रूपा जब नंगे पांव हाकी खेल रहीं थी तभी सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सचिव इकबाल सिंह संधू की नजर उन पर पड़ी। कैंप सुबह 7:00 बजे शुरू होता है, ऐसे में इतनी ठंड में दोनों लड़कियों के लिए प्रैक्टिस करने में पैदा हो रही परेशानी को उन्होंने समझा।

सोसाइटी के सचिव इकबाल सिंह संधू ने दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया और उन्हें जूते पहनाए और जुराबें दी। इकबाल सिंह संधू ने कहा कि अब ये बच्चियां भी बाकी लड़कियों की तरह जूते पहनकर हाकी खेल सकेंगी। इस बात की उन्हें बेहद खुशी है।

सुरजीत हाकी कैंप के निदेशक सुरिंदर भापा ने कहा है कि तीन महीने पहले पांच खिलाड़ियों से कैंप की शुरुआत हुई थी। अब 200 से अधिक खिलाड़ी कैंप का हिस्सा हैं। कैंप में किसी खिलाड़ी से फीस नहीं ली जा रही है। खिलाड़ी भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां खिलाड़ियों को कोचिंग ओलंपियन राजिंदर सिंह व देवेंद्र सिंह दे रहे हैं

chat bot
आपका साथी