Jalandhar Sunday Curfew : जालंधर में यात्रियों की संख्या गिरने से बसों की संचालन भी कम हुआ, 50% सवारियां भी नहीं हुई पूरी

जालंधर शहर के अधिकतर निजी बस ऑपरेटरों की तरफ से बस संचालन से परहेज ही किया गया जबकि बाहरी जिलों के कुछ निजी ऑपरेटरों की बसें संचालित होती रही। हालांकि सरकारी समेत निजी बसों में भी यात्रियों की कमी लगातार महसूस की जाती रही।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 04:12 PM (IST)
Jalandhar Sunday Curfew : जालंधर में यात्रियों की संख्या गिरने से बसों की संचालन भी कम हुआ, 50% सवारियां भी नहीं हुई पूरी
जालंधर में रविवार को बेहद कम संख्या में बसें ही संचालित की जा सकीं।

जालंधर, जेएनएन। वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आने के चलते बेहद कम संख्या में बसें ही संचालित की जा सकीं। जालंधर शहर के अधिकतर निजी बस ऑपरेटरों की तरफ से बस संचालन से परहेज ही किया गया, जबकि बाहरी जिलों के कुछ निजी ऑपरेटरों की बसें संचालित होती रही। हालांकि सरकारी समेत निजी बसों में भी यात्रियों की कमी लगातार महसूस की जाती रही।

पंजाब रोडवेज जालंधर एक के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने बताया कि पहले ही इंटर स्टेट रूट बंद किए जा चुके हैं। मौजूदा समय में सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक 50 फीसद क्षमता के साथ ही बसों का संचालन किया जा रहा है लेकिन यात्रियों की संख्या 50 फीसद भी नहीं हो पा रही है। यात्रियों की बेहद कम संख्या को देखते हुए रूट भी कम ही संचालित हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सोमवार को बस संचालन में वृद्धि होने के आसार हैं। हालांकि यात्रियों की संख्या में किसी खास इजाफे की उम्मीद अभी भी नहीं की जा सकती है।

वहीं, दूसरी तरफ जालंधर के सिटी एवं कैंट रेलवे स्टेशन से दो दर्जन के लगभग ट्रेनों का आवागमन बंद हो जाने के चलते पंजाब से बाहर जाने के लिए परिवहन सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई, जयपुर समेत दिल्ली की रोजाना संचालित होने वाली फ्लाइट भी बंद ही पड़ी हुई है। फलाइट के दोबारा शुरू होने को लेकर फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी