सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल गगनदीप सिंह ने बच्चों के नाम अपने संदेश में कहा कि मनुष्य की गलतियों से आज पर्यावरण इतना दूषित हो चुका है कि वन्य जीवन के से साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी खतरा पैदा हो चुका है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 05:32 PM (IST)
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
जालंधर के सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जालंधर, जेएनएन। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल की ओर से गलोबल वार्मिंग विषय पर करवाई गई विशेष एक्टिविटी में स्टूडेंट्स ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसमें आयुषी, दमन, बलजीत, आदित्य, नितिन आदि ने भाग लेते हुए चार्ट मेकिंग ओर पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल गगनदीप सिंह ने बच्चों के नाम अपने संदेश में कहा कि मनुष्य की गलतियों से आज पर्यावरण इतना दूषित हो चुका है कि वन्य जीवन के से साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी खतरा पैदा हो चुका है। गलोबल वार्मिंग, जंगलों का कम होना, लाइलाज बीमारियों का बढ़ना आदि चेतावनी है कि बलू प्लैनेट के नाम से जानी जाती धरती पर जीवन को खतरा है। आज जरूरत है अधिक से अधिक पौधरोपण करने की, प्राकृतिक संसाधनों के सरंक्षण की। यह किसी एक व्यक्ति या संस्था या देश के उपाय से संभव नहीं है। इसके लिए पूरे विश्व को एकजुट होकर उपाय करने होंगे। इस मौके पर छात्रों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

गंभीरता नहीं दिखाई तो आने वाला समय और बुरा होगाः चेयरमैन अनिल चोपड़ा

चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कहा कि आज की स्थिति ऐसी बन गई है कि पहले हम सिर्फ पानी ही मोल लेते थे। अब आक्सीजन तक खरीदन पड़ रही है। प्रकृति और पर्यावरण का हम सभी को यही संदेश है कि अगर हमने गंभीरता नहीं दिखाई तो आने वाला समय इससे भी बुरा होगा। जिस प्रकार पेड़ों की कटाई हो रही है, उसका प्रभाव पर्यावरण पर बड़ी तेजी से पड़ रहा है। इसे संभालने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें - महिला टीचर को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था नवोदय विद्यालय का प्रिंसिपल, मना करने पर दी यह सजा

यह भी पढ़ें - पति की जमानत के लिए चार बच्चों के साथ टंकी पर चढ़ी दो महिलाएं, पुलिस पर लगाए यह आरोप

chat bot
आपका साथी