Jalandhar Lohri Celebration 2021: स्कूलों व संस्थाओं में लोहड़ी की धूम, बच्चों ने लड़ाए पतंगों के पेंच

Lohri Celebration Jalandhar बुधवार को जालंधर के स्कूलों में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भी पर्व की खुशियां मनाईं। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से लोहड़ी पारंपरिक ढंग से मनाई गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 05:55 PM (IST)
Jalandhar Lohri Celebration 2021: स्कूलों व संस्थाओं में लोहड़ी की धूम, बच्चों ने लड़ाए पतंगों के पेंच
जालंधर के सेंट सोल्जर स्कूल में लोहड़ी मनाती हुई छात्राएं व स्टाफ। जागरण

जालंधर, जेएनएन। बुधवार को शहर भर के स्कूलों में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भी पर्व की खुशियां मनाईं।

सेंट सोल्जर में स्टूडेंट्स ने डाला गिद्दा व भांगड़ा

सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से लोहड़ी पारंपरिक ढंग से मनाई गई। इस मौके पर स्टाफ मेंबर्स और सभी स्टूडेंट्स पंजाबी पहरावे में कार्यक्रम में पहुंचे। शुरुआत लोहड़ी जलाने और तिल, रेवड़ियां अग्निभेंट करके की गई। इसके स्टूडेंट्स ने लोक गीत गाते हुए लोहड़ी मांगी गई। उन्होंने पतंगें भी उड़ाईं। सभी ने मिलकर मूंगफली, रेवड़ियां खाते हुए खुशियां बांटी। स्टूडेंट्स ने ढोल की थाप पर थिरकते हुए बोलियां, गिद्धा, भंगड़ा डाला। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

टैगोर इंटरनेशनल में केजी के बच्चों ने सुनाईं लोहड़ी पर कविताएं

टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूलके बच्चों ने आनलाइन आकर लोहड़ी मनाई।

टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। यहां टीचर्स ने बच्चों को लोहड़ी का महत्व बताया। केजी के बच्चों ने परंपरागत रंग-बिरंगे परिधानों में सज कर त्योहार का खूब आनंद उठाया। उन्होंने लोहड़ी से संबंधित गीत और कविताएं सुनाईं। स्कूल में आग जला कर लोहड़ी का शगुन किया गया और विद्यार्थियों व स्टाफ में मूंगफली और रेवड़ियां बांटी गई। प्रिंसिपल डॉ राकेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

पंजाबी पहरावे, लोक नृत्य व वीडियोग्राफी कंपीटीशन भी

पीसीएम एसडी कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में लोहड़ी पर पंजाबी पहरावे, लोक नृत्य व वीडियोग्राफी प्रतियोगिता करवाई। इसमें परंपरागत पंजाबी पहरावा प्रतियोगिता में अदिति व तानिया ने पहला, निकिता, डोली ने दूसरा, मुस्कान व वंशिका ने तीसरा स्थान पाया। युक्ता, गुरलीन को सांत्वना पुरस्कार मिला।

लोक नृत्य में गौरांगी व युक्ता ने पहला, जिया व हिमांशी ने दूसरा और सुगंधा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वीडियोग्राफी में मितांशी शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डा. किरण अरोड़ा ने विजेताओं के टैलेंट की सराहना की। उन्होंने स्कूल प्रभारी संगीता शर्मा, डांस विभाग की प्रमुख सुगंधी के प्रयास को भी सराहा।

इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंदों को दिए उपहार

बुधवार को लोहड़ी के मौके पर जालंधर में जरूरतमंदों को मूंगफली व रेवड़ी बांटती हुईं इनरव्हील क्लब की सदस्य।

जालंधर। इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने लोहड़ी पर समाजसेवा की। क्लब ने स्लम इलाकों में रहने वालों को लोहड़ी के व्यंजनों के अलावा गर्म कपड़े व अन्य जरूरत का सामान बांटा। क्लब की अध्यक्ष नीरू चावला व सचिव अनीता चावला ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करके ही इस पारंपरिक त्योहार को सार्थक किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सीमा अरोड़ा,पूनम अरोड़ा, पूनम जगोता, रविंदर मंदोक, शशी किरण, आशु धीर, पूजा सैनी, अंजू शर्मा, डॉक्टर नीरू, श्वेता शर्मा, मधु सेठ, निम्मी चौधरी, रेखा अरोड़ा, जतिंदर बख्शी व सीमा सोनी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी