जालंधर में प्रभातफेरी में गूंजे सतगुरु कबीर महाराज के जयघोष, लोगों ने लंगर लगा व पुष्पवर्षा से किया स्वागत

जालंधर में सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर से तीसरी सांझी प्रभातफेरी आर्य नगर में निकाली गई। जिसमें संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने जहां सतगुरु कबीर महाराज की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान कई संस्थाओं ने लंगर लगा व पुष्पवर्षा के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 12:51 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 12:51 PM (IST)
जालंधर में प्रभातफेरी में गूंजे सतगुरु कबीर महाराज के जयघोष, लोगों ने लंगर लगा व पुष्पवर्षा से किया स्वागत
सतगुरु कबीर जी के प्रकाशोत्सव को लेकर जालंधर में प्रभातफेरी निकाली गई।

जालंधर, जेएनएन। सतगुरु कबीर जी के प्रकाशोत्सव को लेकर सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर से तीसरी सांझी प्रभातफेरी आर्य नगर में निकाली गई। जिसमें संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने जहां सतगुरु कबीर महाराज की महिमा का गुणगान किया, वहीं जिले भर से शामिल हुए श्रद्धालुओं ने सतगुरु कबीर महाराज की पवित्र पालकी के दर्शन किए। प्रभातफेरी का आगाज सतगुरु कबीर जी की महिमा का उच्चारण करने के साथ हुआ। इसके उपरांत महंत जगदीश दास ने सतगुरु कबीर जी की वाणी का प्रचार करते हुए इस प्रथा को आगे बढ़ाने को प्रेरित किया।

प्रभातफेरी सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए आर्य नगर में पहुंची। प्रभातफेरी के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाकर तथा पुष्पवर्षा कर के भव्य स्वागत किया गया। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश भगत, चेयरमैन सतीश मिला तथा रिंकू भगत ने कहा कि कोरोना महामारी के मध्यनजर श्रद्धालुओं को चेहरे पर मास्क लगाने, शरीरकी दूरी बनाए रखने तथा बार-बार हाथ धोने का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए सतगुरु कबीर महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान पूरा इलाका सतगुरु कबीर महाराज के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर डॉक्टर शशी भगत, पवन कुमार, राजेश कुमार, अश्वनी भगत, पाठी रामलाल, विनोद बॉबी, बलविंदर कुमार, इंदरजीत भगत, सोनू भगत, रतन भगत, विजय बाबा, अशोक भगत, भजन लाल, ठाकुर भगत, सतपाल, मक्खन भगत, विजय मिंटू, मुन्ना भगत, अनिल भगत, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, जनक राज, वरिंदर काली, राजीव कुमार, अजय कुमार, मोहनलाल व बबलू भगत मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी