Jalandhar Republic Day 2021 Celebration: स्टेडियम खाली, फिर भी नहीं रखा शारीरिक दूरी का ध्यान

Jalandhar Republic Day 2021 Celebration महानगर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखकर इस बार गणतंत्र दिवस समारोह सादगी के साथ आयोजित करवाया गया। बावजूद इसके यहां लोगों ने शारीरिक दूरी का ध्यान नहीं रखा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 10:53 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 10:53 AM (IST)
Jalandhar Republic Day 2021 Celebration: स्टेडियम खाली, फिर भी नहीं रखा शारीरिक दूरी का ध्यान
जालंधर में गणतंत्र दिवस के मौके पर भी लोग बिना शारीरिक दूरी बनाए स्टेडियम में बैठे। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। कोरोना वायरस महामारी और ना फैले, इसी कारण इस बार जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सादगी के साथ मनाया गया। सिर्फ जवानों की परेड हुई। मंत्री अरुणा चौधरी ने तिरंगा फहराया। रंगारंग कार्यक्रम और पीटी शो आदि नहीं करवाए  गए। बावजूद इसके गुरु गोबिंद स्टेडियम में हुए समारोह में पहुंचे लोगों ने शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रखा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी सरकारी गाइडलाइंस को दरकिनार कर दिया गया। कर्सियों पर लोग एक साथ इकट्ठे बैठे नजर आए। यहां तक कि जिन कोरोना वारिसर्स का सम्मान समारोह के दौरान किया जाना है, उनके बीच भी शारीरिक दूरी नहीं रखी गई। इससे पूरे आयोजन पर सवालिया निशान लग गया है।

यह भी पढ़ें - Jalandhar Republic Day 2021 Celebration: सादे समारोह में जोशीली परेड, मंत्री अरुणा ने फहराया तिरंगा

स्टेडियम में कुर्सियां खाली, फिर भी भीड़ लगाई 

श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुए गणतंत्र दिवस समारोह में बहुत सीमित संख्या में लोगों को आने की अनुमति दी गई है। पूरा स्टेडियम में कुर्सियां खाली पड़ी हैं। बावजूद इसके कार्यक्रम में पहुंचे लोग बिना शारीरिक दूरी का ध्यान रखें एक-दूसरे से सटकर बैठे। 

परेड में शामिल जवानों ने पेश की मिसाल

जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल जवानों ने गाइडलाइंस के तहत मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। हालांकि स्टेडियम में मौजूद अन्य लोगों ने शारीरिक दूरी का ध्यान नहीं रखा।

राहत की बात है कि परेड में शामिल जवानों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी के सामने मिसाल पेश की। परेड में शामिल हर एक जवान ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे से उचित शारीरिक दूरी भी बनाए रखी और सबके सामने बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी