जालंधर में निजी अस्पतालों को 388 अतिरिक्त आक्सीजन सिलेंडर अलाट, डीसी थोरी ने वर्चुअल बैठक में लिया फैसला

जालंधर के सभी अस्पतालों में आक्सीजन की सप्लाई का कोटा अलाट कर दिया गया है। शनिवार को कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले सभी निजी अस्पतालों की एक वर्चुअल बैठक हुई जिसमें आइएमए की उपस्थिति में अस्पतालों ने खुद के लिए आक्सीजन कोटा तय किया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 10:30 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 10:30 AM (IST)
जालंधर में निजी अस्पतालों को 388 अतिरिक्त आक्सीजन सिलेंडर अलाट, डीसी थोरी ने वर्चुअल बैठक में लिया फैसला
जालंधर में प्राइवेट अस्पतालों को रोजाना 1997 सिलेंडर दिए जाते थे। अब उन्हें 388 अतिरिक्त सिलेंडर मिलेंगे।

जालंधर, जेएनएन। जिला प्रशासन ने दोबारा जिले के सभी अस्पतालों में आक्सीजन की सप्लाई का कोटा अलाट कर दिया गया है। शनिवार को कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले सभी निजी अस्पतालों की एक वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें आइएमए की उपस्थिति में अस्पतालों ने खुद के लिए आक्सीजन कोटा तय किया।

डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि पहले प्राइवेट अस्पतालों को रोजाना 1997 सिलेंडर दिए जाते थे। अब उन्हें 388 अतिरिक्त सिलेंडर मिलेंगे। इस तरह प्राइवेट अस्पतालों को रोज 2385 आक्सीजन सिलेंडर मिलेंगे। जिले को लिक्विड आक्सीजन की सप्लाई अनुसार आबंटन को लेकर दोबारा व्यवस्था की जाएगी।

मरीजों को घर ले जाने के लिए न दें आक्सीजन सिलेंडर

जालंधर: डिप्टी मेडिकल कमिश्नर ज्योति शर्मा ने प्राइवेट अस्पतालों को लेटर जारी किया है। इसमें कहा है कि कुछ अस्पतालों की ओर से कोरोना मरीजों को ठीक होने पर घर में आक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसकी वजह से आक्सीजन गैस प्लाट में पूरे सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं। इससे गैस भरने के लिए सिलेंडरों की कमी खलने लगी है। उन्होंने अस्पतालों को ऐसा न करने के निर्देश दिए हैं।

बीबी नानकी जी चेरिटेबल ट्रस्ट ने वितरित किया राशन

जालंधर, जेएनएन। बीबी नानकी जी चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से राशन वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को धन पटवार गुरुद्वारा साहिब मोहल्ला खोदियां में हुआ। संस्था की तरफ से आयोजित 308वें राशन वितरण समारोह में समाज सेवक हरीश अरोड़ा दिल्ली वाले बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह का आगाज समूचे विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना के साथ हुआ। इसमें 200 परिवारों को माह भर का राशन वितरित किया।इस दौरान हरीश अरोड़ा ने संस्था के कार्यों की सराहना की। राशन वितरण समारोह  के दौरान निशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया। इसमें लोगों के विभिन्न प्रकार के टेस्ट करने के उपरांत निशुल्क दवाइयां भी भेंट की गई। संस्था के सेवादार अशोक सोबती ने बताया कि अन्न का दान सबसे उत्तम  कर्म है। इस अवसर  पर नरिंदर सिंह, राज कुमार, बाबूलाल चितरा, मनी अरोड़ा, लक्की, बृजेश अरोड़ा, हरिचंद चुघ, नत्थू राम, सुशील पाराशर, एसआई राज कुमार व गुरुदेव थे।

chat bot
आपका साथी