हैसियत से बढ़कर खर्च कर बेटी की करवाई शादी, दहेज उत्पीड़न हुआ तो फिरोजपुर के रहने वाले पति पर पर्चा

मखदूमपुरा की रहने वाली रीतिका की शादी 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। शादी के बाद पति दुर्गा पाल उसे और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगा। उसके बेटी होने पर मानसिक प्रताड़ना दी गई। एडीसीपी ने जांच के बाद केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 12:34 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 12:34 PM (IST)
हैसियत से बढ़कर खर्च कर बेटी की करवाई शादी, दहेज उत्पीड़न हुआ तो फिरोजपुर के रहने वाले पति पर पर्चा
दहेज के मामले में एडीसीपी की जांच के बाद पुलिस ने पति पर केस दर्ज कर लिया है। (सांकेतिक फोटो)

जालंधर, जेएनएन। पिता ने हैसियत से बढ़कर बेटी की शादी में खर्च किया। इसके बावजूद पति का मन नहीं भरा और उसने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत होने के बाद जांच हुई। अब पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

एडीसीपी ने जांच रिपोर्ट में बताया कि पिंगलवाड़ा के नजदीक मखदूमपुरा की रहने वाली रीतिका की शादी 22 अप्रैल, 2016 को फिरोजपुर में रेलवे स्टेडियम के पीछे ब्रह्मनगरी के रहने वाले दुर्गा पाल के साथ होटल सेखों ग्रैंड में हुई थी। जांच में रीतिका ने फोटो व बिल दिखाए, उनके मुताबिक शादी के वक्त उसके पिता ने पति को एक डायमंड रिंग, एक गोल्डन चेन, दो सोने के कड़े, एक घड़ी व 21,000 रुपये और ससुर सत्यपाल को एक सोने की अंगूठी और 5100 रुपये दिए थे। ननद अर्चना पाल व अंकिता पाल को एक-एक जोड़ी सोने के टाप्स दिए थे। पिता ने रीतिका को एक सोने का सेट व अन्य गहने दिए थे। शादी के समय एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी, लैपटॉप, डबल बैड आदि भी दिया गया था। शादी के बाद पति दुर्गा पाल ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे मानसिक तौर पर परेशान किया जाने लगा।

16 मई, 2019 को रीतिका ने बेटी को जन्म दिया। रीतिका के मुताबिक लड़की पैदा होने पर पति दुर्गा पाल उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करने लगा। इस वजह से वह मायके आ गई लेकिन बाद में फिर लौट गई। दिसंबर, 2019 में पति ने उसके साथ मारपीट की। 5 दिसंबर, 2019 से वह अपने माता-पिता के पास रह रही है। उसने राजीनामा करके घर बसाने की कोशिश की लेकिन पति ने इनकार कर दिया। एडीसीपी ने कहा कि जांच में पति की तरफ से पत्नी को दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान करने की बात सामने आई है। रीतिका का स्त्री धन भी पति के कब्जे में है। इसके बाद उन्होंने केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी