Jalandhar Deepak Suicide Case: आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह रेड, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Deepak Suicide Case in Jalandhar कोट सद्दीक में बीती रात खुद को आग लगाने वाले युवक दीपा को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों की तलााश में जुटी पुलिस को तीन दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 12:37 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 12:37 PM (IST)
Jalandhar Deepak Suicide Case: आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह रेड, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई हैं, जिसमें एक एएसआइ सहित तीन लोग शामिल हैं।

जालंधर, जेएनएन। कोट सद्दीक में बीती रात खुद को आग लगाने वाले युवक दीपक उर्फ दीपा को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों की तलााश में जुटी पुलिस को तीन दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस कई रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर चुकी है लेकिन उनको भी नहीं पता कि आखिर पूरा परिवार कहां चला गया। पुलिस ने शनिवार और रविवार सुबह तड़के भी कई जगह पर छापेमारी की, लेकिन वो नहीं मिले। उनके घरों पर भी पुलिस को ताले लगे मिले।

थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई हैं, जिसमें एक एएसआइ सहित तीन लोग शामिल हैं। यह टीम अलग अलग जगह पर देर रात और तड़के छापेमारी कर रही है, ताकि आरोपितों का कोई सुराग लग सके। पुलिस ने आरोपितों के रिश्तेदारों को भी चेतावनी दी है कि यदि किसी को उनका पता मालूम हुआ और पुलिस को सूचित न किया तो उनके खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अब तक लड़की भी बयान दर्ज नहीं कर पाई है। उसके बयान दर्ज करने के बाद पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर ने बताया कि मृतक दीपा की माता कांता देवी के बयानों पर कोट सदीक में रहने वाली लड़की नेहा के पिता रमेश वर्मा, भाई बब्बल, नेहा की भुआ, नेहा की दादी, स्वीटी प्रधान, शाम लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर छापेमारी की गई लेकिन सभी अपने घरों से फरार हो गए थे। बीते दिनों कोट सद्दीक में दीपा नाम के युवक ने खुद को आग लगा ली थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।

मृतक लड़के की मां ने बयान दिया था कि उसका बेटा दीपा कोट सदीक में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। उसकी उसके साथ शादी भी हो गई थी लेकिन लड़की के घरवाले नहीं मान रहे थे। बीती रात इलाका प्रधान स्वीटी, शाम लाल ने उनके बेटे को लड़की के घर पर बुलाया और कहा कि लड़की का पीछा छोड़ दे वर्ना वो उसे जान से मरवा सकते हैं। इसके बाद उसे वहां से निकाल दिया और लड़की के साथ शादी से इंकार कर दिया। उनका आरोप था कि इसी बात से आहत होकर उसने तेल डाल कर खुद को आग लगा ली। इसके बाद पुलिस को लड़के की बहन की एक वीडियो भी दी थी जिसे दीपा ने मरने से पहले बनाया था और लड़की के परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

chat bot
आपका साथी