जालंधर में मिले नशा तस्करों के कई सुराग, जल्द पुलिस दिखा सकती है और गिरफ्तारियां

पांच मार्च को शुक्रवार को कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार किलो अफीम और पचास किलो भुक्की सहित राजपुरा के गांव गाजीपुर के रहने वाले ट्रक चालक मलकीत और मोहाली के बजैड़ी गांव निवासी रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:55 PM (IST)
जालंधर में मिले नशा तस्करों के कई सुराग, जल्द पुलिस दिखा सकती है और गिरफ्तारियां
जालंधर पुलिस नशा तस्करी के मामले में और गिरफ्तारियां कर सकती है। सांकेतिक फोटो

जालंधर, जेएनएन। कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले दिनों जिस नशा तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया, उससे जुड़े अन्य तस्करों की जल्द गिरफ्तार हो सकती है। पुलिस ने 4 किलो अफीम और 50 किलो भुक्की के साथ दो तस्करों को दबोचा था। पूछताछ में उनसे अफीम लेने वाले कई लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोपितों ने जालंधर और आसपास के इलाकों में सप्लाई देनी थी जिसके बाद पुलिस जांच के बाद कई लोगों को के इस धंधे में जुड़े होने की बात सामने आई है।

राजपुरा के गांव गाजीपुर में रहने वाले ट्रक चालक मलकीत और मोहाली के बजैड़ी गांव निवासी रणजीत सिंह ने पूछताछ में बताया था कि उनको सिर्फ सप्लाई लेने वाले के बारे में पता था। उसने ही खुद उनके साथ फोन पर संपर्क कर सप्लाई लेनी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों के मोबाइल भी जांच के लिए भेजे थे जिनसे कई राज खुले हैं। जल्द ही पुलिस उस धंधे से जुड़े और लोगों की भी गिरफ्तारी दिखा सकती है।

पांच मार्च को शुक्रवार को कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार किलो अफीम और पचास किलो भुक्की सहित राजपुरा के गांव गाजीपुर के रहने वाले ट्रक चालक मलकीत और मोहाली के बजैड़ी गांव निवासी रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने ट्रक की स्टेपनी में छिपा कर रखी गई चार किलो अफीम और पचास किलो भुक्की बरामद की थी।

chat bot
आपका साथी