हेरोइन तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जालंधर पुलिस उत्तराखंड रवाना, किंगपिन सर्बजोत अब भी गिरफ्त से दूर

जालंधर में नशा तस्करी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। जालंधर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को सीआइए स्टाफ देहाती की टीम ने डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन सहित अलग-अलग जगह से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 02:54 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 02:54 PM (IST)
हेरोइन तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जालंधर पुलिस उत्तराखंड रवाना, किंगपिन सर्बजोत अब भी गिरफ्त से दूर
जालंधर में नशा तस्करी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है।

जालंधर, जेएनएन। हेरोइन तस्करी के आरोपित गुरसेवक से पूछताछ में सामने आया था कि उत्तराखंड में बैठे तस्कर उसे हेरोइन सप्लाई करते हैं। पुलिस ने गुरसेवक से कई हेरोइन तस्करों के नाम पते पूछे और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस उत्तराखंड पुलिस की भी मदद ले रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले में और आरोपितों की गिरफ्तारी दिखा सकती है। वहीं इस मामले के किंगपिन सुभाष नगर निवासी सर्बजोत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर सहित अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपित के कई रिश्तेदारों और जानकारों से भी पूछताछ की।

पुलिस ने बीते शनिवार को गिरफ्तार किए सर्बजोत सिंह के सप्लायर अशोक कुमार उर्फ टिंकू को भी दो दिन के रिमांड पर लिया था और उससे भी पूछताछ की थी। टिंकू के बताए कई ठिकानों पर भी पुलिस ने छापेमारी की थी लेकिन वहां भी कोई सफलता नहीं मिली थी। वहीं पुलिस ने कई संदिग्धों को भी राउंडअप किया था और उनसे पूछताछ की थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि सर्बजोत के लिंक जालंधर ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब और पंजाब के बाहर बैठे नशा तस्करों के साथ भी थे।

जल्द ही पुलिस इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी दिखा सकती है। वहीं पुलिस की जांच में सामने आया था कि गुरसेवक सिंह मूल रूप से मोहल्ला अवास विकास, थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड का रहने वाला है। वहां पर बैठे तस्करोें के साथ भी उसके संपर्क थे, जिसके चलते उत्तराखंड में पुलिस टीम रवाना हो चुकी है।

यह है मामला

शनिवार को सीआइए स्टाफ देहाती की टीम ने डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन सहित अलग-अलग जगह से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों की पहचान अमन नगर निवासी अशोक कुमार उर्फ टिंकू और मकसूदां निवासी गुरसेवक सिंह के रूप में हुई थी। सीआइए देहाती के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया था कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि सुभाष नगर निवासी सर्बजोत सिंह हेरोइन तस्करी करती है और सप्लाई देने के लिए आ रहा है। उन्होंने भोगपुर के पास नाकाबंदी कर दी।

इस दौरान वहां से एक्टिवा पर सवार एक युवक को रोका तो उसने अपना नाम अशोक कुमार उर्फ टिंकू बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सौ ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पता चला कि वह सर्बजोत सिंह के लिए काम करता है और उसी के कहने पर भोगपुर में सप्लाई के लिए निकला था। पुलिस ने उसकी एक्टिवा भी जब्त कर ली। वहीं मकसूदां में बिना नंबर की पोलो गाड़ी में जा रहे गुरसेवक सिंह को पचास ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। गुरसेवक सिंह हेरोइन की सप्लाई देने के लिए निकला था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

chat bot
आपका साथी