Jalandhar Drugs Smuggling: बिहार से नशे की खेप लाकर जालंधर में करते थे सप्लाई, दो गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्करों की पहचान पिंटू यादव पुत्र हीरा यादव थाना मुरलीगंज मधेपुरा बिहार और विकास कुमार पुत्र सुरेंद्र यादव टमोट परसा थाना मुरलीगंज जिला मधेपुरा बिहार हाल निवास अलावलपुर के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपियों को नाकेबंदी के दौरान बस्ती गुजा के पास से गिरफ्तार किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 03:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 03:58 PM (IST)
Jalandhar Drugs Smuggling: बिहार से नशे की खेप लाकर जालंधर में करते थे सप्लाई, दो गिरफ्तार
ड्रग्स के साथ गिरफ्तार आरोपितों के साथ जालंधर पुलिस। जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब में पाकिस्तान के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी नशे और हथियारों की सप्लाई हो रही है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हथियारों की सप्लाई का खुलासा होने के बाद अब बिहार से नशा आपूर्ति का मामला सामने आया है। बस्ती बावा खेल थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिहार से लाकर जालंधर में गांजा की सप्लाई करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पिंटू यादव पुत्र हीरा यादव थाना मुरलीगंज, मधेपुरा (बिहार) और विकास कुमार पुत्र सुरेंद्र यादव टमोट परसा, थाना मुरलीगंज, जिला मधेपुरा (बिहार) हाल निवास अलावलपुर के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपितों को नाकेबंदी के दौरान बस्ती गुजां के पास से गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी है। वह शहर में किसे किसे गांजा की सप्लाई देते थे, इसका पता लगाने के बाद पुलिस उन लोगों को भी अपनी जांच में शामिल करेगी।

पुलिस के शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया है कि दोनों ही आरोपित बिहार में आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। वे मिलकर बिहार से नशे की खेप लाकर जालंधर में बेचा करते थे। अब पुलिस आरोपितों को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड हासिल करने की कोशिश कर रही है ताकि उनसे आगे की पूछताछ की जा सके और नशे के धंधे में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके। 

मामले की जानकारी देते हुए थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी निर्लेप सिंह ने बताया कि दोनों ही आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद उनसे पूछताछ के लिए उन्हें कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा कर दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी