जालंधर में हेरोइन की तस्करी कर रही अफ्रीकन लड़की गिरफ्तार, कार चालक भी दबोचा

जालंधर पुलिस ने ड्राइवर चंद्रमोहन के साथ अफ्रीकी मूल की लड़की विक्टोरिया को गिरफ्तार किया है। विक्टोरिया के पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस अब जानने का प्रयास कर रही है कि वे कहां-कहां सप्लाई देने जाने वाले थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:36 PM (IST)
जालंधर में हेरोइन की तस्करी कर रही अफ्रीकन लड़की गिरफ्तार, कार चालक भी दबोचा
जालंधर पुलिस ने अफ्रीकी मूल की लड़की विक्टोरिया जेसन को हेरोइन के साथ पकड़ा है।

जालंधर, जेएनएन। भोगपुर पुलिस ने स्विफ्ट कार में हेरोइन तस्करी कर रही अफ्रीकी मूल की लड़की को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसे लेकर आ रहे कार चालक को भी गिरफ्तार कर उसकी स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया है। तस्कर दिल्ली से हेरोइन सप्लाई करने के लिए आए थे। आरोपित किसे हेरोइन देने आए थे, इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

डीएसपी आदमपुर हरिंदर सिंह मान ने बताया कि रविवार को एसआई बिस्मन सिंह जीटी रोड भोगपुर पर गांव डल्ली मोड़ पर मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि अफ्रीकी मूल की लड़की विक्टोरिया जेसन जेल रोड दिल्ली में रहती है और बड़े स्तर पर हेरोइन बेचने का धंधा करती है। वह दिल्ली से हेरोइन लाकर जालंधर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करती है।

आदमपुर पुलिस ने दिल्ली नंबर उस कार को भी जब्त कर लिया है जिसमें बैठकर आरोपित विक्टोरिया जालंधर में हेरोइन लेकर पहुंची थी।

उन्हें पता चला वह स्विफ्ट डिजायर कार में राम विहार, दुर्गा मंदिर, दिल्ली के रहने वाले चंद्रमोहन के साथ हेरोइन सप्लाई करने के लिए जालंधर से पठानकोट की तरफ जा रही है। उन्होंने तुरंत थाना भोगपुर में केस दर्ज करने के बाद कार रोकी। विक्टोरिया के हाथ में पकड़े बैग की तलाशी ली तो उसमें से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया। अब उनका पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी