जालंधर में रिटायर्ड कर्नल ने घर में घुसे चोर को दबोचा, कपूरथला का रहने वाला है आरोपित

जालंधर की पुडा कॉलोनी में एक रिटायर्ड कर्नल के घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को बाद में पछताना पड़ा। रिटायर्ड कर्नल ने अपने भतीजे के साथ उसे काबू कर लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 01:44 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 01:44 PM (IST)
जालंधर में रिटायर्ड कर्नल ने घर में घुसे चोर को दबोचा, कपूरथला का रहने वाला है आरोपित
चोरी का आरोपित संतोष कुमार कपूरथला की ठाकुर कॉलोनी का रहने वाला है। सांकेतिक फोटो

जालंधर, जेएनएन। थाना डिवीजन दो में पड़ती पुडा कॉलोनी में एक रिटायर्ड कर्नल के घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को बाद में पछताना पड़ा। रिटायर्ड कर्नल ने अपने भतीजे के साथ उसे काबू कर लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित चोर कपूरथला का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

सरस्वती बिहार के रहने वाले रिटायर्ड कर्नल नरिंदर सिंह रायजादा ने बताया कि उनका पूडा कॉलोनी में भी एक मकान है। शुक्रवार शाम उन्हें अपने एक जानकार का फोन आया कि उनके घर में कोई चोर घुस आया है। इसके बाद वह अपने भतीजे कुलराज के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान चोर घर के अंदर ही था और चोरी की कोशिश कर रहा था। कर्नल नरिंदर सिंर और उनके भतीजे को देखकर चोर घर की पिछली दीवार फांद कर फरार होने लगा। दोनों तेजी दिखाते हुए पीछा कर चोर को पकड़ लिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को अपनी हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

कपूरथला की ठाकुर कालोनी का रहने वाला है चोर

थाना डिवीजन दो के एएसआइ हरजिंदर सिंह ने बताया कि चोर की पहचान कपूरथला की ठाकुर कॉलोनी के रहने वाले संतोष कुमार के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके द्वारा की गईं अन्य चोरियों के बारे में भी पता लग सके। 

यह भी पढ़ें - जालंधर में हाई वोल्टेज ड्रामा : युवक ने की छेड़खानी तो महिला बनी मर्दानी, बीच सड़क जमकर की धुनाई

chat bot
आपका साथी