जालंधर में पकड़ा गया गैंगस्टर दीपक हीरा के मर्डर में वांछित गुरदीप सन्नी, गला घोंटने के बाद पेट्रोल डाल जला दिया था चेहरा

एक साल पहले गांव ढिलवा गांव में हुए ब्लाइंड मर्डर का आरोपित गुरदीप सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर दर्जन भर मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि उसने एक लड़की के चक्कर में गैंगस्टर दीपक हीरा का कत्ल कर डाला था।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:25 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:25 PM (IST)
जालंधर में पकड़ा गया गैंगस्टर दीपक हीरा के मर्डर में वांछित गुरदीप सन्नी, गला घोंटने के बाद पेट्रोल डाल जला दिया था चेहरा
जालंधर पुलिस ने सैनी गैंग के मुखिया सैनी को गिरफ्तार किया है।

संवाद सहयोगी, जालंधर। जालंधर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एक साल पहले गांव ढिलवा गांव में हुए ब्लाइंड मर्डर के आरोपित गुरदीप सिंह उर्फ सन्नी (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भोगपुर के गांव का रहने वाला है। उस पर जालंधर और कपूरथला में दर्जन भर मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक जेन कार भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि उसने एक लड़की के चक्कर में गैंगस्टर दीपक हीरा का कत्ल कर डाला था। फगवाड़ा के रहने वाले दीपक के साथ उसकी दुश्मनी कपूरथला जेल से चल रही थी। 

गुरदीप सिंह को जालंधर की अदालत ने भगोड़ा करार दिया था। एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि जांच में सामने आया कि गुरदीप सिंह कुख्यात गैंगस्टर है। वह सैनी नाम से गैंग चला रहा था। साल 2015-16 में गुरदीप सिंह की पहचान सुमन नाम की लड़की से हुई थी। वह जमालपुर, भोगपुर में रहती थी। सुमन किसी समय शहीद ऊधम सिंह नगर, फगवाड़ा के दीपक हीरा के साथ रहती थी। सुमन जब गुरदीप से मिली तो गुरदीप और हीरा के बीच विवाद शुरू हो गया। 2016 में गुरदीप सिंह और दीपक हीरा दोनों ही कपूरथला जेल में बंद थे। वहां पर उनका तीन बार लड़ाई झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुरदीप सिंह जमानत पर बाहर आ गया। जेल में बैठ हीरा गुरदीप को जान से मारने की धमकी देता था।

2020 में दीपक हीरा भी जेल के बाहर आ गया। इसके बाद वह करतारपुर में अपने दोस्त के पास रहने लगा। वहीं, गुरदीप ने भटनूरा कला निवासी सनी उर्फ चालू, बूटरां निवासी अपने ताया के बेटे लाडी, कपूरथला के सनी लाहौरिया और धर्मेंद्र उर्फ धिंदरी के साथ मिलकर अपना गैंग बना लिया। एक शराब के ठेके पर बैठ सभी शराब पी रहे थे तभी वहां हीरा भी आ गया। सभी ने साजिश के तहत उसके साथ मारपीट की और कार में अपहरण करके ले गए। उसे गाड़ी में डालकर ढिलवा में ब्यास के किनारे ले गए। वहां गला घोंट उसे मार डाला। उसका चेहरा पर पेट्रोल और शराब डालकर जला दिया। सभी अधजली हालत में ही उसे दरिया में फेंक कर वहां से फरार हो गए।

उस मामले में थाना ढिलवा में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के हाथ में कोई सुराग नहीं था। एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि गुरदीप सिंह इस हत्या का मास्टरमाइंड था। उसकी गिरफ्तारी के बाद बाकी साथियों के बारे में भी जल्दी पता लगा लिया जाएगा।

होशियारपुर के टांडा में रह रहा था गुरदीप 

गुरदीप सिंह उर्फ सैनी कुख्यात गैंगस्टर है। उसके खिलाफ जालंधर, कपूरथला, हिमाचल में थानों में दस से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 26 वर्षीय गुरदीप सैनी गैंग चला रहा था। कपूरथला और जालंधर देहाती पुलिस को वांछित सैनी टांडा, होशियापुर में में रहा था। वहां पर उसने अपना नाम भी बदला हुआ था। एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि सैनी को रिमांड पर लेकर और मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी