जालंधर में नकली आयुष्मान कार्ड बनाने वाला गिरोह पकड़ा, पंजाब में हजारों लोगों से चुका है ठगी

जालंधर में नकली आयुष्मान कार्ड बनाकर लोगों के साथ धोखा करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआइए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दोनों ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में हजारों नकली आयुष्मान कार्ड बनाए हैं जो वैद्य नहीं हैं।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 11:18 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 11:18 AM (IST)
जालंधर में नकली आयुष्मान कार्ड बनाने वाला गिरोह पकड़ा, पंजाब में हजारों लोगों से चुका है ठगी
नकली आयुष्मान कार्ड बनाकर लोगों से धोखा करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआइए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है।

जालंधर, जेएनएन।  नकली आयुष्मान कार्ड बनाकर लोगों के साथ धोखा करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दोनों ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में हजारों नकली आयुष्मान कार्ड बनाए हैं जो वैद्य नहीं हैं। दोनों लोगों के घर-घर जाकर कार्ड बनाते थे। जल्द ही पुलिस इस मामले में पत्रकार वार्ता कर खुलासा करेगी।

बता दें कि दो साल पहले फतेहगढ़ साहिब में भी ऐसे ही फर्जी कार्ड बनाने वाले गिरोह का पता चला था, तब सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कार्डों की जांच भी करवाई थी। आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जी इलाज करवा पैसे वसूलने के नाम पर पहले ही विजिलेंस जालंधर के कई अस्पतालों में जांच कर रही है।

कनाडा भेजने के नाम पर 22 लाख ठगे कजर्दारों के डर से घर से भागना पड़ा

जालंधर।  कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों पर थाना छह की पुलिस ने मामला दर्ज किय है। दयोल नगर के करणजीत सिंह ने बताया कि वह छिन्नमस्तिका एजेंसी के कार्यालय गया। वहां मोहाली के फेज 7 के रहने वाले चेतन पराशर से बात हुई। उसने कहा कि दिल्ली स्थित कनाडा एंबेसी में जानकार हैं। इसके बाद उसने 22 लाख में सौदा किया और उनका व पत्नी का पासपोर्ट ले लिया। कुछ दिन बाद उसे वीजा की कापी दिखाई, लेकिन नहीं दिया।

मुंबई बुलाकर वीजा देने की बात कही, लेकिन वहां पर सात दिन तक होटल में रहे, लेकिन कोई नहीं आया। करणजीत ने कहाकि उक्त लोगों ने न तो पैसे वापस किए और न विदेश भेजा। जब घर आया तो जिन लोगों से ब्याज पर पैसे लिए थे, वो मांगने आ गए। इस कारण उसको घर छोड़कर बाहर रहना पड़ रहा है। घर में माता-पिता बीमार हैं, उनके पास भी नहीं जा पा रहा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी