Fruad in Jalandhar: जालंधर में ​​​​​दो लड़कियों को रेलवे में क्लर्क भर्ती करवाने का झांसा देकर पौने तीन लाख ठगे, गिरफ्तार

Fraud in Jalandhar जालंधर में थाना पतारा पुलिस ने दो लड़कियों को रेलवे में क्लर्क भर्ती करवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले व्यक्ति को काबू किया है। आरोपित से 50 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 10:21 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 10:21 AM (IST)
Fruad in Jalandhar: जालंधर में ​​​​​दो लड़कियों को रेलवे में क्लर्क भर्ती करवाने का झांसा देकर पौने तीन लाख ठगे, गिरफ्तार
रेलवे में क्लर्क भर्ती करवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले व्यक्ति को काबू किया है।

जंडूसिंघा, जेएनएन। थाना पतारा पुलिस ने दो लड़कियों को रेलवे में क्लर्क भर्ती करवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले व्यक्ति को काबू किया है। आरोपित से 50 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। थाना पतारा प्रभारी एसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि एएसआइ जसपाल सिंह ने पुलिस पार्टी समेत गांव तल्लन से सेमी रोड पर गश्त के दौरान तिलक राज बाल निवासी पूर्णपुर, थाना पतारा को काबू किया है। तिलक राज ने सरवन सिंह निवासी सारोवाद, आदमपुर से उनकी लड़कियों सिमरन लाखा व सपना लाखा को रेलवे में भर्ती करवाने के झांसा देकर 2 लाख 75 हजार की ठगी की थी। इसी संबंध में थाना पतारा पुलिस ने तिलक राज बाली के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित पर पहले भी एक मामला दर्ज है।

अवैध माइनिंग करके लाते समय तीन ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त

शाहकोट। पुलिस ने 100 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने अवैध माइनिंग करके ला रहे व्यक्तियों की तीन ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त की है। थाना प्रभारी एसआइ सुरिंदर कुमार कंबोज ने बताया कि गांव काकड़ा कलां से प्यारा लाल के घर से 100 बोतल अवैध शराब बरामद किया गया। एएसआइ हरभजन सिंह व पुलिस पार्टी को देखकर दो ट्रैक्टर ट्रालियों के चालक फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों सहित रेत से भरी हुई ट्रालियों को कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज किया गया। इसी तरह एएसआइ सलिंदर सिंह ने टी प्वाइंट परजियां कलां में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली का चालक पुलिस को देख ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी