जालंधर में CIA ने अफीम के साथ एक तस्कर दबोचा, छिपाने का तरीका देख पुलिस भी हैरान

जालंधर में नशा तस्करी के मामले आए दिन सामने आ रहे है। इसी कड़ी में सीआइए देहाती पुलिस ने कमर पर बांध कर अफीम की सप्लाई देने जा रहे उत्तर प्रदेश के जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 01:07 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 01:07 PM (IST)
जालंधर में CIA ने अफीम के साथ एक तस्कर दबोचा, छिपाने का तरीका देख पुलिस भी हैरान
जालंधर में नशा तस्करी के मामले आए दिन सामने आ रहे है।

जालंधर, जेएनएन। सीआइए देहाती पुलिस ने कमर पर बांधकर अफीम की सप्लाई देने जा रहे उत्तर प्रदेश के जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित सहारपुर जिले के थाना नकूड़, गांव हबीपुर का रहने वाला है और वहीं से अफीम लाकर जालंधर में किसी को सप्लाई करने आया था। सीआइए स्टाफ के प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे फाटक अलावलपुर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वहां पर एक व्यक्ति पैदल आ रहा था और पुलिस की नाकाबंदी को देखकर वापस जाने लगा। पुलिस ने पीछा करके आरोपित को काबू किया और उसकी तलाशी ली तो उसकी कमर पर बंधे कपड़े में से एक किलो तीन सौ ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः- Jallianwala Bagh Massacre: 'जलियांवाला बाग' पुस्तक में नए पहलू, गद्दार था हंसराज, उसी ने लोगों को रोके रखा था


मेहतपुर में दो दुकानों में चोरी

मेहतपुर।  ग्रीन एवेन्यू कालोनी के बाहर करियाना की दुकान से चोरों ने सामान चोरी कर लिया। इसी तरह अश्वनी कुमार ने बताया कि एलुमिनियम की दुकान में रविवार रात चोरों ने हाथ साफ किया। पुलिस ने मौके पर मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ेंः-  पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण, मिलकर नई पार्टी बनाएंगे ढींडसा व ब्रह्मपुरा

रंजिशन हमले में दो घायल

जालंधर। अमरीक नगर में रहने वाले और बिल्डिंग मटीरियल का काम करने वाले व्यक्ति और उसके साथियों पर रंजिशन हमला किया गया। इसमें साबी व विशाल घायल हो गए। थाना रामामंडी की पुलिस को दी शिकायत में साबी ने बताया कि कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उसने छुड़वाया तो एक पक्ष उनसे विवाद करने लगा। इसी वजह से हमला हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी