जालंधर में Night Curfew व कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने वरियाणा स्थित अपने अहाते में 20 से ज्यादा लोगों को बैठाने पर तेज मोहन नगर निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं बावा खेल में रात नौ बजे के बाद टायर सर्विस की दुकान खोलने पर बलदेव नगर निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:18 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:18 AM (IST)
जालंधर में Night Curfew व कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 गिरफ्तार
जालंधर में कोरोना नियमों की अवहेलना करने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जालंधर, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण घातक रूप ले चुका है, लेकिन लोगों की लापरवाही अभी भी जारी है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने और कोरोना नियमों की अवहेलना करने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि एएसआइ मनजीत सिंह ने वरियाणा स्थित अपने अहाते में 20 से ज्यादा लोगों को बैठाने पर तेज मोहन नगर निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं बावा खेल में रात नौ बजे के बाद टायर सर्विस की दुकान खोलने पर बलदेव नगर निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया।

इसी तरह एएसआइ यशपाल ने भल्लेआं वाला चौक में रात नौ बजे के बाद चाट पकौड़े की दुकान खोलने पर न्यू राज नगर निवासी सोहन पाल को गिरफ्तार किया। उधर, एएसआइ सुखदेव चंद ने बस्ती बावा खेल के पास रात नौ बजे के बाद मीट शाप खोलने पर न्यू शास्त्री नगर निवासी कमल को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी