जालंधर में कम नहीं हो रही लोगों की लापरवाही, कर्फ्यू के उल्लंघन पर 19 लोग गिरफ्तार

जालंधर में कोरोना वायरस से बचने के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। बस स्टैंड के बाहर भी पुलिस ने कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोगों को समझाने के लिए नाका लगाया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:40 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:40 AM (IST)
जालंधर में कम नहीं हो रही लोगों की लापरवाही, कर्फ्यू के उल्लंघन पर 19 लोग गिरफ्तार
जालंधर में कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जालंधर, जेएनएन। कर्फ्यू का उल्लंघन करने और कोरोना वायरस से बचने के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

चौधरी करियाना स्टोर के पास मोहल्ला कबीर विहार निवासी अरुण को रात 10.35 बजे तक गौतम नगर पेट्रोल पंप वाली गली में घूमने पर गिरफ्तार किया। भगत बुड्ढा मल ग्राउंड के नजदीक भार्गव कैंप निवासी विजय कुमार को रात 1.30 तक घूमने पर गिरफ्तार किया। सूरानुस्सी मार्केट में बिना मास्क पहने काम कर रहे हेयर ड्रेसर लवप्रीत गिरफ्तार कर लिया। रात 12.50 बजे स्कूटी पर जा रहे रोज पार्क निवासी सुपन खुराना को गिरफ्तार किया। रात 10.35 बजे घर से बाहर घूम रहे डेयरी वाला मोहल्ला निवासी मुहम्मद तसलीम को गिरफ्तार किया। रात 11.10 बजे प्रताप बाग से मंडी रोड स्थित ब्रह्म नगर निवासी कन्हैया चौधरी व एसडी कालेज रोड निवासी मोहल्ला गोबिंदगढ़ के शंकर महतो को गिरफ्तार किया।

भगत सिंह चौक से लाडोवाली निवासी विक्रम, उजाला नगर में चोपड़ा कालोनी निवासी राजेश, बस्ती गुजां अड्डा से रात बस्ती गुजां निवासी रोहित दुआ को बिना मास्क लगाए नाइट कर्फ्यू के दौरान गिरफ्तार किया गया। बीएमसी चौक से बिना मास्क आ रहे तारा चंद कालोनी नजदीक चिंतपूर्णी मंदिर गढ़ा के विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। चुनमुन चौक से बिना मास्क के आ रहे गुरजीत नगर के दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। मैनब्रो चौक पर गढ़ा निवासी सतनाम सिंह, करोल बाग लद्देवाली के हर¨वदर सिंह को पीपीआर माल में दुकान खोलने पर गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी