जालंधर-पानीपत हाईवे की सर्विस लेन बनी मच्छर पैदा करने की फैक्ट्री, ड्रेन में जमा कूड़ा खड़ी कर रहा परेशानी

जालंधर-पानीपत सिक्स लाइन हाईवे किनारे गंदे पानी एवं कूड़े से घिरी सर्विस लेन पर मच्छर फैक्ट्री की प्रोडक्शन स्टार्ट हो गई है। सर्विस लेन के ऊपर खड़े बरसाती पानी में तैरता हुआ मच्छर आसानी से देखा जा सकता है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 01:59 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:59 PM (IST)
जालंधर-पानीपत हाईवे की सर्विस लेन बनी मच्छर पैदा करने की फैक्ट्री, ड्रेन में जमा कूड़ा खड़ी कर रहा परेशानी
जालंधर-पानीपत हाईवे की सर्विस लेन अभी भी गंदगी से घिरी हुई नजर आ रही है। जागरण

मनुपाल शर्मा, जालंधर। कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिए जंग लड़ने वाले जिला प्रशासन को आगामी कुछ दिनों के भीतर शहर में गंदगी एवं मच्छर काटने से होने वाली बीमारियों से भी जूझना होगा। जालंधर-पानीपत सिक्स लाइन हाईवे किनारे गंदे पानी एवं कूड़े से घिरी सर्विस लेन पर मच्छर फैक्ट्री की प्रोडक्शन स्टार्ट हो गई है। सर्विस लेन के ऊपर खड़े बरसाती पानी में तैरता हुआ मच्छर आसानी से देखा जा सकता है।

लगभग 10 दिन तक राहगीरों को गंदे पानी में से निकालने के बाद हाईवे पर तो पानी की निकासी का प्रबंध कर दिया गया है, लेकिन सर्विस लेन अभी भी गंदगी से घिरी हुई नजर आ रही है। हाईवे के साथ बनाई गई सर्विस लेन और उसके एक किनारे पर बनाया गया ड्रेन गंदगी से भरा हुआ है। बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और लोगों का निकल पाना भी मुश्किल हो रहा है। आलम यह है कि सर्विस लेन के ऊपर गंदगी और दुर्गंध फैल गई है और धूप निकलने के बाद तो एक बड़े क्षेत्र में इसका असर देखने को मिल रहा है।

बरसात के मौसम में सर्विस लेन पर फैली हुई गंदगी से अब लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। सर्विस लेन पर पानी की वजह से अब गंदगी में घास भी उग आई है। 

हाईवे के दोनों तरफ रिहायशी क्षेत्र को बड़ा खतरा

खतरनाक बात यह है कि हाईवे शहर के बीचोबीच से गुजर रहा है। इसके दोनों तरफ एक बड़ा रिहायशी क्षेत्र है। दोनों तरफ से लोग सर्विस लेन से होते हुए ही हाइवे तक पहुंचते हैं। जहां पर गंदगी फैली हुई है, इस वजह से बीमारी फैलने का डर भी उतना ही ज्यादा है। 

विधायक बेरी बोले- एनएचएआई से सर्विस लेन साफ करवाएंगे

विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से सर्विस लेन को तुरंत साफ करवाने के लिए कहा जाएगा। आगामी सप्ताह में इस समस्या का हल करवा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी