जालंधर नार्थ में तेज हुई सियासी सरगर्मी, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की बात ठहराई गलत

गांव रेरू के भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबर गलत है। मनी सिंह ने बताया कि वह किसी काम से विधायक हेनरी के दफ्तर गए थे। वहां उन्हें सिरोपा पहनाया गया। इसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की बात फैल गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 02:17 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 02:17 PM (IST)
जालंधर नार्थ में तेज हुई सियासी सरगर्मी, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की बात ठहराई गलत
गांव रेरू के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की बात नकारी है। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। नार्थ विधानसभा क्षेत्र के गांव रेरू के भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबर गलत है। मनी सिंह, रमन सिंह, गुरदीप सिंह, अक्षय सिंह व उनके साथियों ने रविवार को पूर्व विधायक केडी भंडारी के निवास पर कहा कि विधायक बावा हैनरी के हवाले से यह खबर आई है कि रेरू गांव के भाजपा नेताओं को कांग्रेस में शामिल कर लिया गया है। मनी सिंह ने कहा कि यह खबर पूरी तरह से गलत है। वह आज भी भाजपा से जुड़े हैं।

पूर्व विधायक विधायक केडी भंडारी के घर पर मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि वह हैनरी के दफ्तर में एक व्यक्ति के साथ उसके काम के सिलसिले में गए थे। वहां पर गांव रेरू के ही कुछ कांग्रेस नेताओं ने उन्हें सिरोपा डालकर विधायक के साथ फोटो करवा दी। इसके बाद यह मीडिया में खबर प्रसारित करवा दी कि वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मनी सिंह ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। वह पहले की ही तरह आज भी भाजपा के वर्कर हैं। इस तरह किसी को गुमराह करके राजनीति करना ठीक नहीं है। वह भाजपा नेता केडी भंडारी के साथ पहले से जुड़े हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे।

पूर्व विधायक केडी भंडारी ने कहा कि पिछले साढे तीन साल में कांग्रेस शहर में विकास नहीं करवा पाई है और अब गलत हथकंडे अपना रही। उन्होंने कहा कि इस तरह की हल्की राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस को डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव में सभी जवाब मिल जाएंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी